Last Updated:
Gulab Jamun Sabji Recipe : वैसे तो आप सब्जी कई तरह की खा चुके होंगे, लेकिन आज हम आपको गुलाब जामुन की सब्जी के बारे में बताएंगे. यह सब्जी खोया, पनीर, मसाले और दही से बनती है. गोल्डन फ्राई गुलाब जामुन ग्रेवी में डालकर परोसी जाती है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में..

वैसे तो आपने कई तरह की सब्जी खाई होगी, लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं गुलाब जामुन की सब्जी के बारे में. जी हां! आप सुनकर चौक जाएंगे कि आखिर यह सब्जी बनता कैसे है, तो यहां आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे. गुलाब जामुन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आपको तीन बड़े चम्मच खोया लेना होगा. बाजार का खरीदा हुआ ले सकते हैं या फिर घर का बनाया हुआ भी. फिर आपने जितना खोया लिया है इसका तीन गुना ग्रेटड पनीर लेना है, पनीर अच्छे से ग्रेटेड होना चाहिए.

अब खोवा और पनीर दोनों को मिलाकर और साथ में स्वाद अनुसार थोड़ा सा नमक, थोड़ा सा इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला ले. ध्यान रहे, पानी नहीं डालना है. क्योंकि, इनमें नमी होती है. आटा की तरह गुथ ले और फिर छोटे-छोटे पीस बॉल की तरह बना ले.

फिर इसे गर्म तेल में गोल्डन फ्राई होने तक पकाना है और निकाल कर अलग रख लेना है. अब इसके बाद आपको मसाला तैयार करना है. इसके लिए थोड़ा सा काजू, प्याज, टमाटर और सारे खड़े मसाले को हल्का फ्राई करके ठंडा होने दे और ठंडा होने पर इसको पेस्ट बनाकर रख लें.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

अब आपको एक गैस में पेन लेना है. इसमें दो बड़े चम्मच तेल डालनी है. तेल हल्का गर्म हो जाए, तो सारे खड़े मसाले डाल दीजिए, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच सब्जी पाउडर यह सभी कुछ डालते हुए अच्छे से मिला लें. जब यह मसाला थोड़ा पक जाए, तो इसमें आपको पेस्ट डालना है, जो आपने तैयार किया है.

उसके बाद फिर से कम से कम 10 से 15 मिनट तक एकदम धीमे आंच पर पकाना है. एक बात का ध्यान रखना है जब यह पेस्ट डालेंगे उसके 2 मिनट बाद आपको चार बड़े चम्मच दही भी डालनी है, लेकिन दही डालते समय गैस का फ्लेम बंद कर दे तो ज्यादा अच्छा है.

जब दही अच्छे से मिल जाए, उसके बाद फिर से गैस एक बार ऑन करके 10 से 15 मिनट तक अच्छे से पका ले और जब यह पूरी तरह पक जाए, तो इसमें आपको कम से कम एक गिलास पानी डालना है या फिर आप आधा गिलास भी डाल सकते हैं. मतलब जितना आपको ग्रेवी चाहिए उस अनुसार डाल दीजिए.

आपने जो पनीर का गुलाब जामुन बनाकर रखा हुआ है. गोल्डन फ्राई करके उसे इसमें डाल दें और फिर थोड़ा ढक कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दीजिए और फिर गैस का फ्लेम बंद कर दीजिए और किसी बर्तन में निकाल लीजिए. लीजिये बनकर तैयार है आपका गरम गरमा गरम गुलाब जामुन की सब्जी. खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगती है और एक बार घर के मेहमान और घर के लोग ट्राई करेंगे, तो यकीन मानिए आपको वह मास्टरशेफ का खिताब दे देंगे.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-famous-food-gulab-jamun-ki-sabzi-recipe-secret-to-taste-and-becoming-masterchef-local18-ws-l-9927081.html







