Last Updated:
High Uric Acid and Dal Myths: यूरिक एसिड के मरीजों को अक्सर दाल का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है. दाल में प्यूरिन की मात्रा होती है, जिसकी वजह से इसका बहुत ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए. डॉक्टर्स बताते हैं कि दाल में प्यूरिन मॉडरेट अमाउंट में होता है और इसे सीमित मात्रा में खाना सुरक्षित है. यूरिक एसिड या गाउट के मरीज भी दिन में एक कटोरी मूंग या मसूर की दाल आराम से खा सकते हैं. दाल को पूरी तरह छोड़ना सेहत के लिए ठीक नहीं है.
Is Dal Harmful for Uric Acid Patients: यूरिक एसिड के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इसकी चपेट में युवा सबसे ज्यादा आ रहे हैं. जोड़ों में दर्द, सूजन, चलने-फिरने में तकलीफ और गाउट जैसी परेशानियां अक्सर बढ़े हुए यूरिक एसिड से जुड़ी होती हैं. ऐसे में लोग डाइट को लेकर सबसे ज्यादा कंफ्यूज रहते हैं. खासकर दालों को लेकर लोग अक्सर सवाल उठाते हैं कि क्या इससे यूरिक एसिड बढ़ सकता है? चलिए डॉक्टर से समझने की कोशिश करते हैं कि दाल खाने से यूरिक एसिड का क्या कनेक्शन है और यूरिक एसिड पेशेंट्स रोज कितनी दाल खा सकते हैं.
नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरैमैन डॉ. अमरेंद्र पाठक ने Bharat.one को बताया कि सभी दालों में प्यूरिन की कुछ मात्रा होती है. प्यूरिन हमारे शरीर में जब टूटता है, तब यूरिक एसिड बनाता है. यही वजह है कि दालों को यूरिक एसिड से जोड़ा जाता है. हालांकि सभी दालों में प्यूरिन की मात्रा मॉडरेट होती है और इसका सीमित मात्रा में सेवन करना नुकसानदायक नहीं है. आसान भाषा में समझें, तो मूंग दाल, मसूर दाल, अरहर, चना दाल, राजमा और छोले जैसे फूड्स में प्यूरिन मौजूद तो है, लेकिन यह मात्रा नॉन-वेज, रेड मीट या शराब की तुलना में बहुत कम है. इसलिए कम मात्रा में दाल सेफ होती है.
क्या ज्यादा दाल खाने से यूरिक एसिड बढ़ जाता है?
डॉक्टर अमरेंद्र पाठक ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति दाल बहुत ज्यादा मात्रा में खाता है, तो उससे यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है. रोज 3-4 कटोरी दाल खाने से यह समस्या हो सकती है. हालांकि रोज 1 कटोरी दाल यूरिक एसिड के मरीज भी खा सकते हैं. इससे सेहत को नुकसान नहीं होता है. अगर आप यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं, तो दाल को पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है. गाउट या हाई यूरिक एसिड वाले मरीज भी सीमित मात्रा में दाल खा सकते हैं. यूरिक एसिड में मूंग और मसूर दाल को सबसे बेहतर माना जाता है.
दाल खाना सेहत के लिए फायदेमंद
एक्सपर्ट ने बताया कि दालें शरीर के लिए सुपरफूड मानी जाती हैं. इनमें प्रोटीन के अलावा फाइबर, आयरन, विटामिन B और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है. दाल खाने से मसल्स को मजबूती मिलती है और वजन कंट्रोल होता है. दाल का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है और दिल की सेहत में सुधार होता है. ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए भी दाल खानी चाहिए. इन सभी कारणों से दाल को डेली डाइट में शामिल करना चाहिए.
About the Author

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-can-eating-too-much-dal-increase-uric-acid-doctor-reveals-truth-kya-dal-khane-se-uric-acid-badhta-hai-ws-n-9929417.html







