Last Updated:
Indore Sweet Dish Mawa Bati: खासकर सर्दियों में मिलने वाली मावा बाटी मिठाई की बात ही अलग है. ये दिखने में गुलाब जामुन जैसी होती है, लेकिन है नहीं. इसका स्वाद भी अलग है. इसे रबड़ी या मलाई के साथ लोग खाते हैं. जानें सबकुछ…
Indore Sweet Dish: सर्दियों में गरमागरम मीठा खाने का मन किसका नहीं करता. इंदौर में खाने-पीने के कई आइटम फेमस हैं, लेकिन सर्दियों की इस मिठाई की बात ही कुछ और है. इंदोर की ये मिठाई दिखती तो गुलाब जामुन की तरह है, लेकिन नाम इकसा बाटी है. जी हां हम बात कर रहे हैं मालवा क्षेत्र में मिलने वाली मावा बाटी की.
दरअसल मावा बाटी बनाते समय मावा और आरारोट को मिलाकर उसे घी में काफी देर तक तला जाता है, जिससे यह थोड़ी कठोर हो जाती है. ठीक बाटी की तरह. इसका रंग भी एकदम काला हो जाता है, इसलिए इसका नाम रखा गया मावा बाटी. यह ऊपर से हल्की सुनहरी और अंदर से बेहद सॉफ्ट होती है. इसे भी गुलाब जामुन की तरह ही चाशनी में डूबा दिया जाता है.
गुलाब जामुन से इसलिए अलग
राबड़ी के साथ इसे खाया जाता है. मावा बाटी में अंदर ड्राई फ्रूट्स, इलायची और हल्का-सा मावा मिलाकर एक बेहतरीन भरावन तैयार किया जाता है. यह स्टफिंग ही इसे साधारण गुलाब जामुन से अलग और ज़बरदस्त बनाती है. मावा बाटी देखने में ही इतनी सुंदर दिखती है कि दूर से इसे खाने का मन करता है.
रात डेढ़ बजे तक खुलती है दुकान
इंदौर के सराफा बाजार में इमामबाड़े के सामने करीब से 8 साल से वैष्णव परिवार की दुकान है, जो सुबह 11:00 से रात डेढ़ बजे तक मावा बाटी, मूंग का हलवा, गुलाब जामुन और गाजर का हलवा बेचते हैं. जतिन वैष्णव ने बताया, यहां एक ही जगह पर उनकी तीन दुकानें हैं और वह तीसरी पीढ़ी के हैं, जो इसे संचालित कर रहे हैं. इंदौर में मावा बाटी का प्रचलन उनके दादाजी ने ही शुरू किया था.
ऐसे खाएं तो आएगा दोगुमा मजा
आगे बताया, दिखने में भले ही यह मिठाई गुलाब जामुन जैसी लगे, लेकिन इसका आकार आम गुलाब जामुन से कहीं बड़ा और चपटा होता है, जो इसे एक अनोखी पहचान देता है. गरमागरम मलाई राबड़ी के साथ इसे खाने पर मजा दोगुना हो जाता है. मावा बाटी रबड़ी को अपने अंदर सोख लेती है. मुंह में रखते ही यह घुल जाती है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-indore-sweet-dish-mawa-bati-looks-like-gulab-jamun-eat-with-rabri-break-sweat-in-bitter-cold-local18-9929428.html







