Friday, March 13, 2026
39 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

winter clothes washing tips। ऊनी कपड़े साफ करने का तरीका


Winter Washing Tips : सर्दियों में पहनने वाले कपड़े देखने में जितने सुंदर लगते हैं, उनकी देखभाल उतनी ही मुश्किल बन जाती है. जैकेट, कोट, स्वेटर या ऊनी टॉप ये सभी कपड़े जल्दी मैल पकड़ लेते हैं, खासकर उनकी गर्दन, बाजू के पास, फ्रंट हिस्से और जेबों के आसपास. ऐसे हिस्सों को बार-बार जोर से रगड़ने की कोशिश की जाए तो कपड़े जल्दी खराब होने लगते हैं, उन पर रोए निकल आते हैं, कपड़ों का फुलापन कम हो जाता है और उनकी पुरानी चमक गायब होने लगती है. इस वजह से लोग ज्यादातर बार ड्राई क्लीन का रास्ता चुनते हैं, लेकिन हर बार दुकान पर जाकर मोटा खर्च करना सभी के लिए आसान नहीं होता. आजकल सोशल मीडिया पर कई आसान घरेलू हैक वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ सच में काम के साबित होते हैं. उन्हीं में से एक है डिजिटल क्रिएटर पूनम दीवानी द्वारा बताया गया तरीका, जिसकी मदद से मोटे ऊनी कपड़ों को घर पर ही बिना रगड़े साफ किया जा सकता है. इस ट्रिक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कपड़े अपनी नर्मी, फुलावट और चमक बनाए रखते हैं और धोने में बिल्कुल भी मेहनत नहीं करनी पड़ती. अगर आप भी सर्दियों के मोटे कपड़ों को घर पर ही ड्राई क्लीन जैसा साफ करना चाहते हैं, वह भी कम समय और कम खर्च में, तो यह घरेलू तरीका आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगा.

क्यों असरदार है यह तरीका?
जैसा कि क्रिएटर बताती हैं, सर्दियों वाले कपड़ों पर जमा हुई गंदगी आमतौर पर सामान्य धुलाई से बार-बार नहीं निकलती. लोग ज्यादा सफाई के लिए कपड़ों को तेज़ हाथ से रगड़ देते हैं, जिससे फैब्रिक पर खिंचाव पड़ता है और ऊन के धागे टूटने लगते हैं. लेकिन इस ट्रिक की खासियत यह है कि इसमें किसी तरह की जोर-जबरदस्ती नहीं करनी पड़ती. इस्तेमाल की गई चीजें फैब्रिक को ढीला नहीं करतीं बल्कि कपड़े के ऊन को मुलायम बनाए रखने में मदद करती हैं. गुनगुना पानी, शैंपू और इनो का मिश्रण हल्का झाग बनाकर अंदर जमी गंदगी को खुद बाहर खींच लेता है. इससे कपड़े बिना किसी नुकसान के साफ हो जाते हैं और नए जैसे दिखने लगते हैं.

आपको चाहिए होंगी ये चीजें
-हल्का गुनगुना पानी
-शैंपू (डिटर्जेंट नहीं)
-इनो का आधा पैकेट
-कंडीशनर या थोड़ा सिरका

घर पर ऐसे करें सर्दियों के कपड़ों की धुलाई
1. टब में गुनगुना पानी भरें
ऐसा पानी लें जिसमें हाथ आसानी से डाला जा सके. बहुत गर्म पानी ऊनी कपड़ों के लिए सही नहीं होता, इससे कपड़े सिकुड़ सकते हैं.

2. डिटर्जेंट की जगह शैंपू डालें
ऊनी फैब्रिक नाज़ुक होता है, इस पर डिटर्जेंट कई बार भारी पड़ जाता है. हल्का शैंपू कपड़े को सॉफ्ट रखने में मदद करता है और फाइबर को नुकसान भी नहीं पहुंचाता.

winter clothes washing tips

3. आधा इनो पैकेट मिलाएं
इनो मिलते ही हल्का झाग बनने लगता है. यही झाग कपड़े पर जमी मैल को ढीला करता है और बिना रगड़े बाहर निकाल देता है.

4. कपड़े को 10–15 मिनट डुबोकर छोड़ दें
जैकेट, कोट या स्वेटर को पानी में पूरी तरह डुबोकर छोड़ दें. थोड़ी देर में पानी मटमैला दिखने लगेगा, जो इस बात का संकेत है कि गंदगी खुद ही निकल रही है.

5. कपड़े को निचोड़ें नहीं, बस पानी बदलें
कपड़े को हाथ से मरोड़कर निचोड़ें नहीं. बस साफ पानी डालकर दो–तीन बार हल्के हाथ से उठाकर धो लें.

winter clothes washing tips

6. कंडीशनर या सिरका मिलाकर आखिरी धोई करें
एक टब में फिर पानी लें और इसमें थोड़ा कंडीशनर या सिरका डाल दें. कपड़े को 4–5 मिनट इसमें छोड़ दें. इससे उसका फुलापन वापस आ जाता है, फ्रेशनस बढ़ जाती है और कपड़ा हाथ में बहुत नरम महसूस होता है.

कपड़ों को कैसे सुखाएं?
कपड़ों को धूप में सीधा न रखें. तेज़ धूप ऊनी कपड़ों के रंग को हल्का कर सकती है. उन्हें घर के अंदर हवा आने वाली जगह पर तौलिया बिछाकर सुखाएं. इससे आकार भी सही बना रहता है और कपड़ा जल्दी सूख जाता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-winter-washing-tips-how-to-wash-your-clothes-during-winter-season-ws-ekl-9929589.html

Hot this week

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...

शुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी के आशीर्वाद से छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा! – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मशुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी...

Topics

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img