Last Updated:
आज का मकर राशिफल 05 दिसंबर 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. गुस्सा नियंत्रण में रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और जमीन-वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें. नौकरी में बॉस का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में गलतफहमी और निराशा की संभावना है. सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है. सूर्य उपासना आज शुभ फल देगी.
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला साबित हो सकता है. आज ग्रहों की स्थिति आपको कुछ मामलों में सतर्क रहने की सलाह दे रही है. विशेष रूप से गुस्से पर नियंत्रण रखना और किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाजी में न करना बेहद आवश्यक होगा, क्योंकि उतावलेपन में लिया गया फैसला आपके लिए नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है. आज का दिन व्यापारियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा.जो लोग नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं.
कैसा रहेगा मकर वालों की आर्थिक स्थिति
मकर राशि जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मजबूत रहने वाला है. खास तौर पर पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. लंबे समय से अटके किसी विवाद या दस्तावेजी काम में भी प्रगति हो सकती है. स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य से थोड़ा कमजोर रहेगा. मानसिक थकान या शारीरिक सुस्ती महसूस हो सकती है. आज खुद को ओवरलोड न करें और आराम को प्राथमिकता दें.
मकर राशि के लवर्स न करें ये गलती
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ गलतफहमी या काम में बाधा की स्थिति बन सकती है. हालांकि, समय रहते धैर्य से लिया गया निर्णय स्थिति को संभाल सकता है. प्रेम संबंधों में आज सतर्क रहने की आवश्यकता है. भरोसे से जुड़े मामलों में आज निराशा का सामना कर सकते हैं. किसी भी बात को बिना जांचे-परखे सच न मानें. परिवारिक जीवन में आज नए सहयोगियों या रिश्तेदारों से मदद मिलने के योग हैं. घर जाते समय किसी अपने के लिए कुछ लेकर जाएं, इससे संबंध और मधुर हों सकेंगे.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-05-december-today-capricorn-horoscope-in-hindi-financial-chances-love-tension-careful-decisions-local18-9930221.html







