Last Updated:
Tiramisu Recipe: आजकल तिरामिसु स्वीट डिश बहुत तेजी के साथ ट्रेंड कर रही है. बाहर से इसे खरीदो तो एक पीस 300-400 तक का आता है. हालांकि यूथ को यह इतनी पसंद आ रही है कि वे फट से पैसे खर्च कर देते हैं. जबकि इसे घर पर ही तीन-चार स्टेप में बड़ी आसानी से और अधिक मात्रा में बनाया जा सकता है.

इसके लिए सबसे पहले आपको मास्करपोने चीज़ लेना है और एक बाउल में इसको अच्छे से मिला लेना है. इसमें आपको पिसी हुई तीन चम्मच चीनी डालनी है. इसे भी अच्छे से मिला लें और फिर वनीला एसेंस थोड़ा सा डालना है और व्हिप्ड क्रीम मिलानी है. मास्करपोने चीज न हो तो कोई भी क्रीम चीज ले सकते हैं.

इन सभी को डालकर आपको अच्छे से मिला लेना है. अच्छे से मिलाने के बाद इसको साइड में रख दें. अब आपको लेडी फिंगर बिस्किट लेना है. कई लोग लेडी फिंगर बिस्किट इस्तेमाल करते हैं पर अगर आपके घर में यह नहीं है तो कोई बात नहीं, 2-3 तरीके और हैं. सुबह चाय के साथ खाने वाला जो रस्क होता है आप उसे भी ले सकते हैं.

अगर मान लीजिए आपके पास रस्क भी नहीं है तो आपके पास कोई बढ़िया ब्रांड का अगर बिस्किट है तो वह भी ले सकते हैं. इन तीनों में से जो भी आपके पास उपलब्ध हो, विकल्प के तौर पर वह आप ले लीजिए. इसके बाद एक कांच का टिफिन शेप का कंटेनर ले लीजिए.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

अब इसमें आपको दो से तीन लेयर लेडी फिंगर बिस्किट और क्रीम का बनाना होगा. तो ऐसे में सबसे पहले आप एक बाउल में थोड़ी सी कॉफी ले लीजिए और उसमें पानी डाल लीजिए और लेयर बनाने के पहले चाहे लेडी फिंगर हो या रस्क को उसको इसमें डुबाकर थोड़ा सोक कर लीजिए.

सोक करने के बाद एक लेयर पूरा नीचे रस्क या के लेडी फिंगर का बिछा दीजिए और उसके ऊपर क्रीम डाल दीजिए. फिर उसके ऊपर लेडी फिंगर या रस्क फिर से डाल दीजिए और फिर उसके ऊपर क्रीम डाल दीजिए. ऐसा दो से तीन बार रिपीट कर दीजिए.

अब इसको फ्रिज में तीन से चार घंटा छोड़ दीजिए. ऊपर से डेकोरेट करने के लिए आप कॉफी के महीन पाउडर का स्प्रेड कर सकते हैं, जो दिखने में खूबसूरत भी लगता है और खाने में भी टेस्टी लगता है.

अब चाकू की मदद से काटते हुए एक प्लेट में एक पीस निकाल दीजिए. आप इसे अपने मेहमान को भी परोस सकते हैं और घर में जो आपके छोटे-छोटे बच्चे होंगे जिन्हें डेजर्ट खाने का बड़ा मन होता है, उनके लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-tiramasu-home-made-recipe-500-desert-at-home-sweet-tooth-local18-ws-l-9931125.html







