Last Updated:
सहारनपुर जनपद खाने-पीने की चीजों को लेकर दूर-दूर तक अपनी खास पहचान रखता है. लेकिन, जैसे ही सर्दियों का मौसम दस्तक देता है, यहां की मशहूर शकरकंदी वाली चाट लोगों की पहली पसंद बन जाती है. पिछले 30 से ज्यादा सालों से यह चाट लाखों लोगों के मुंह का स्वाद बनी हुई है. जी हां, हम बात कर रहे हैं उस खास शकरकंदी चाट की, जिसे एक स्पेशल जादुई मसाले के साथ तैयार किया जाता है, और यही इसका स्वाद हर बार यादगार बना देता है.

सहारनपुर में खाने को यूं तो आपको सैकड़ो प्रकार की स्वादिष्ट वैरायटी मिल जाएगी, लेकिन सर्दी शुरू होते ही यहां की शकरकंदी वाली चाट की खूब डिमांड रहती है. यह चाट पिछले 33 साल से हर साल लोगों को खिलाई जा रही है और इसे खिलाने वाले हरिओम हैं, जो सर्दी ही नहीं बल्कि गर्मी में भी इस चाट का स्वाद लोगों तक पहुंचाते हैं.

चटपटा खाने के शौकीनों के लिए अगर चटपटे में शकरकंदी वाली चाट मिल जाए, तो मुंह में पानी आना लाजमी है. जी हां, हम बात कर रहे हैं सहारनपुर के हरिओम की, जो पिछले 33 साल से सर्दियों के मशहूर फल शकरकंदी की चाट बनाते आ रहे हैं. उनके हाथों की बनी यह चाट खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.

सहारनपुर के रेलवे रोड स्थित हरिओम पिछले 33 सालों से स्पेशल शकरकंदी चाट बनाते आ रहे हैं, जो हजारों लोगों की जीभ का पसंदीदा स्वाद बनी हुई है. इस खास सकरी चाट का स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दूर से उनके पास पहुंचते हैं. सुबह से लेकर शाम तक उनके ठेले पर सैकड़ों प्लेट चाट की बिक्री होती है, और हर प्लेट में स्वाद का वही पुराना जादू बरकरार रहता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

हरिओम की खास शकरकंदी चाट की सबसे बड़ी पहचान है उसमें इस्तेमाल होने वाली ताज़ी शकरकंदी, जो ज्यादातर सर्दियों में ही उपलब्ध होती है. सर्दी के मौसम में उनके हजारों ग्राहक प्रतिदिन इस खास चाट का स्वाद लेने के लिए खिंचे चले आते हैं.

सर्दियों में बिकने वाली इस खास चाट की सबसे बड़ी खासियत उसके मसाले हैं, जिनकी रेसिपी एकदम खास और सीक्रेट है. ये मसाले हरिओम खुद अपने घर पर तैयार करते हैं, और यही उनकी चाट को अनोखा स्वाद और सुगंध देता है, जो लोगों को बार-बार खींच लाता है.

हरिओम की शकरकंदी चाट में एक खास जादुई मसाले का उपयोग होता है, जिसे वह खुद घर पर तैयार करते हैं. यह मसाला उन्हें उनके पिता से विरासत में मिला था और आज भी इसकी रेसिपी एक रहस्य बनी हुई है. हरिओम इस मसाले की जानकारी किसी को नहीं देते, और यही वजह है कि उनकी चाट का स्वाद बाकी दुकानों से बिल्कुल अलग और अनोखा होता है. लोग सिर्फ इस खास स्वाद का अनुभव लेने के लिए दूर-दूर से उनकी दुकान पर खिंचे चले आते हैं.

हरिओम की शकरकंदी चाट का स्वाद सिर्फ सहारनपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी लोकप्रियता हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पड़ोसी राज्यों तक फैल चुकी है. यहां आने वाले लोग खासतौर पर उनकी चाट का स्वाद लेने पहुंचते हैं. स्वादिष्ट चाट खाने के बाद लोग उसे पैक कराकर अपने घर भी ले जाते हैं और हर बार इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते. यही कारण है कि हरिओम की शकरकंदी वाली चाट सालों से लोगों की जुबान पर बनी हुई है.

हरिओम की शकरकंदी की चाट न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि भरपेट भी मिलती है. मात्र 40 रुपए में मिलने वाली इस प्लेट में इतनी शकरकंदी होती है कि खाने के बाद भूख का अहसास ही नहीं होता. खट्टे-मीठे स्वाद के साथ इसमें शहद भी मिलाया जाता है, जो इसके स्वाद को और भी खास बना देता है. यही कारण है कि हरिओम की शकरकंदी चाट खाने के बाद लोग संतुष्ट होकर लौटते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-saharanpur-hariom-special-shakarkandi-chaat-winter-famous-street-food-recipe-local18-9928083.html







