Friday, March 13, 2026
39 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

मोटापा कम करने के लिए… पैदल चलना चाहिए या फिर सीढ़िया चढ़ें? जानिए कौन सा कार्डियो टाइप अधिक फायदेमंद


Walking vs Stair Climbing For Fat loss: खुद को फिट रहने के लिए सुबह उठकर एक्‍सरसाइज करना बेहद जरूरी है. लेकिन, जब बात फिटनेस के साथ-साथ वजन कम करने की आती है तो अक्‍सर हम कोशिश करते हैं ऐसे व‍िकल्‍प और एक्‍सरसाइज का तरीका चुनें जो जल्‍दी असर करे. हालांकि, जब भी वजन घटाने की बात होती है, तो आमतौर पर कार्डियो ही पहला कदम होता है. लेकिन इस बात पर बहस जारी है कि बेहतर क्या है. पैदल चलना या सीढ़ियां चढ़ना. वजन बढ़ने के बाद उसे घटना एक बेहद मुश्किल काम है. हालांकि, अगर सही डाइट और एक्‍सरसाइज की जाए तो आप अपनी मनचाही फिटनेस पा सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर, कैलोरी बर्न करने के लिए पैदल चलें या सीढ़ियां चढ़ें?

सीढ़‍ियां चढ़ने पर ज्यादा कैलोरी होगी बर्न

‘द इकॉनोमिक टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीढ़ियों पर चढ़ने वाले वर्कआउट अक्सर ज़्यादा मुश्किल और ज़्यादा ज़ोरदार लगते हैं. वॉकिंग की तुलना में, सीढ़ियां चढ़ना में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है. दरअसल, सीढ़ियां चढ़ने में शरीर को गुरुत्वाकर्षण (gravity) के खिलाफ काम करना पड़ता है, जिससे ज्यादा मेहनत लगती है और ज्यादा कैलोरी बर्न होती है.कोच बॉबी के अनुसार, यह धारणा मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करती है कि यह व्यायाम कितना शक्तिशाली लगता है. उन्होंने बताया कि सीढ़ियां चढ़ने से हृदय गति तेज़ी से बढ़ जाती है और जोड़ों पर ज़्यादा दबाव पड़ता है. कई मामलों में, लोग इस बात को कम आंकते हैं कि यह तीव्रता कितनी कष्टदायक हो सकती है.

पैदल चलने को लंबे समय तक जारी रख सकते

इसके विपरीत, बॉबी ने पैदल चलने को एक स्थायी, कम तनाव वाला विकल्प बताया जो लंबे समय तक चर्बी घटाने में कारगर है. उन्होंने बताया कि पैदल चलना जोड़ों के लिए बेहतरीन है, इससे उबरना आसान है और रोज़ाना नियमितता के लिए उपयुक्त है. चूंकि, यह हृदय गति को स्थिर रखता है और अतिरिक्त तनाव नहीं डालता, इसलिए ज़्यादातर लोग बिना थके इसे जारी रख सकते हैं.

पैदल चलन Vs सीढ़ियां चढ़ना

वॉकिंग: बॉबी ने पैदल चलने को एक स्थायी, कम तनाव वाला विकल्प बताया जो लंबे समय तक चर्बी घटाने में कारगर है. यह हर किसी के लिए सरल और प्रभावी व्यायाम है. वॉकिंग वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन और आसान तरीका है. यह हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है और इसे किसी भी समय किया जा सकता है. यह न केवल कैलोरी बर्न करता है बल्कि आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है.

क्यों चलना चाहिए पैदल: इससे शरीर की चर्बी और कैलोरी बर्न बर्न करने में मदद मिलती है. नियमित 30 मिनट की वॉक 150-200 कैलोरी तक बर्न करने में मदद करती है. यह घुटनों और जोड़ों पर कम दबाव डालती है, जिससे यह सभी के लिए उपयुक्त है. इसे लंबे समय तक नियमित रूप से करना आसान है.

सीढ़ियां चढ़ने के फायदे

यह तेजी से वजन घटाने में मदद करती है. 30 मिनट सीढ़ियां चढ़ने से 250-300 कैलोरी तक बर्न होती हैं. यह एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. यह आपकी टांगों, ग्लूट्स, क्वाड्स और काफ की मांसपेशियों को ताकतवर बनाती है. यह कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दोनों का बेहतरीन मेल है.

आपको कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

अगर आप एक सामान्य व्यक्ति हैं और किसी तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है, तो आप दोनों ही एक्सरसाइज अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं. यह आपको फिटनेस रुटीन में विविधता प्रदान करेगा. साथ ही, अधिक बेहतर रिजल्ट पाने में मदद करेगा. अगर आप सप्ताह में 4 दिन वॉकिंग और 2 दिन सीढ़ियां चढ़ने का अभ्यास करेंगे, तो इससे तेजी से शरीर की चर्बी पिघलेगी.

इन परिस्थितियों में सीढ़ियां चढ़ने से बचें

  • अगर आप 70 साल से ज्यादा उम्र के हैं या घुटनों में दर्द रहता है.
  • अगर आप गर्भवती हैं और डिलीवरी नजदीक है.
  • अगर आपकी हाल ही में एंजियोप्लास्टी हुई है या हृदय रोग है.
  • अगर आप पैरों की किसी चोट से उबर रहे हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-walking-or-stair-climbing-which-is-better-for-weight-loss-know-truth-in-hindi-ws-kl-9933597.html

Hot this week

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...

शुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी के आशीर्वाद से छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा! – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मशुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी...

Topics

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img