Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 09 December: आज वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है. आज इनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है. इस योग के प्रभाव से धर्म के प्रति अभिरुचियां बढ़ेंगी. धन-धान्य की प्राप्ति होगी. डॉ.कुणाल कुमार झा ने बतलाया कि आज के दिन कुछ उपाय करें तो और राहत मिलेंगी.
दरभंगा: आज वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है. 9 दिसंबर 2025 के दिन यानी मंगलवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभतत्व कारक योग बन रहा है. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पीजी ज्योतिष विभाग के एचओडी डॉ.कुणाल कुमार झा ने बतलाया कि जो उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है. इस योग के प्रभाव से धर्म के प्रति अभिरुचियां बढ़ेंगी. बुद्धि में वृद्धि होगी. धन-धान्य की प्राप्ति होगी. साथ ही सद्गुणों की वृद्धि होगी और दान पुण्य कार्य में अभिरुचि बढ़ेगी.
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा ने बतलाया कि आज राज सम्मान प्राप्ति कारक योग भी बन रहा है. जो वृश्चिक राशि वालों को लोकमान्य और जस की प्राप्ति कराएगा. यह योग उनके जीवन में सफलता और सम्मान की ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा.

हनुमान जी की प्रतिमा पर करें ये अर्पण
डॉ.झा के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार को शनि, बुध, मंगल, राहु और केतु अशुभत्व कारक योग भी बन रहा है. जो कुछ चुनौतियां पैदा कर सकता है. इस योग के प्रभाव से बचने के लिए, आज के दिन मंगलवार होने के कारण लाल रंग का वस्त्र धारण करें. हनुमान जी के प्रतिमा के ऊपर गाय के घी में सिंदूर घोल करके उन्हें अर्पण करें. इसके अलावा, वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करें, पंचमुखी हनुमान पाठ करें. साथ में आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से अशुभत्वों में कमी आएगी और शुभत्वों की प्राप्ति होगी.
आज के दिन के लिए उपाय
लाल रंग का वस्त्र धारण करें, हनुमान जी की प्रतिमा के ऊपर गाय के घी में सिंदूर घोल करके उन्हें अर्पण करें. वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करें. पंचमुखी हनुमान पाठ करें. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. इन उपायों को करने से वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन के अशुभत्वों से बचने में मदद मिलेगी. शुभत्वों की प्राप्ति होगी. जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-09-december-2025-scorpio-horoscope-in-hindi-auspicious-yoga-for-vrishchik-rashi-today-local18-ws-ekl-9941186.html

















