Last Updated:
Khichra Recipe: अगर आप सर्दी में झटपट बनने वाले ब्रेकफास्ट की तलाश में है तो ये खिचड़ा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह जितना स्वादिष्ट होता है सेहत के लिए भी उतना ही अच्छा होता है. आइए जानते हैं बाजरे का खिचड़ा बनाने की आसान रेसिपी.
मोहन ढाकले/बुरहानपुर: मध्य प्रदेश को खानपान के लिए जाना जाता है. क्योंकि यहां पर कई जातियों के लोग निवास करते हैं और जिनके खाना बनाने की अपनी-अपनी परंपरा होती है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में भी ठंड के दिनों में सबसे अधिक बाजरे का खिचड़ा बनाया जाता है. बाजरे का खिचड़ा फाइबर प्रोटीन कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है इसलिए इसको डॉक्टर भी खाने की सलाह देते हैं.
ठंड के दिनों में आप इसको सुबह-सुबह बनाकर बच्चों को भी खिला सकते हैं. यह शरीर की पाचन क्रिया को बढ़ाता है एनीमिया की समस्या को दूर करता है. हड्डी के दर्द को दूर करता है. एक्सपर्ट रिजवान खान का कहना है कि इसको बनाने के लिए आपको बाजरे को पानी में 12 घंटे भीगाकर रखना होता है. दूसरे दिन उसको सुखाना है और आप एक किलो का खिचड़ा बनाने के लिए 200 ग्राम तेल 60 ग्राम अदरक 60 ग्राम लहसुन और 40 ग्राम हरि मिर्ची 15 ग्राम नमक आप 100 ग्राम चने की डाल भी डालकर इसको एक से दो घंटे तक मद्धि आंच पर पकने दीजिए जिससे आपका यह खिचड़ा बनकर तैयार हो जाएगा.
एक्सपर्ट ने दी जानकारी
Bharat.one की टीम ने जब एक्सपर्ट रिजवान खान से बात की तो उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर क्षेत्र में ठंड के दिनों में सबसे अधिक बाजरे का खिचड़ा बनाया जाता है. यह बाजरे का खिचड़ा फाइबर प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम से भरपूर होता है. इसको डॉक्टर भी खाने की सलाह देते हैं. सुबह के समय में लोग अपने बच्चों को भी यह खिलाते हैं. जिससे बच्चे भी तंदुरुस्त रहते हैं और गर्माहट बनी रहती है जिस से सर्दी खांसी और बुखार जैसे समस्याएं भी दूर भागती है. यदि आप भी आपके घर पर बनाने जा रहे हैं तो इस आसान तरीके से बना सकते हैं.
इन चीजों का करें इस्तेमाल
अगर आप भी बाजरे का खिचड़ा बनाने जा रहे हैं तो आपको सबसे पहले 1 किलो बाजरा लेना है उसको 12 घंटे तक पानी में भिगोकर रखना है. उसके बाद उसे सुबह थोड़ा सा धूप में फैला दीजिए और उसको कूट लीजिए उसमें 60 ग्राम अदरक 60 ग्राम लहसुन मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लीजिए 40 ग्राम हरी मिर्च पीसी हुई 15 ग्राम नमक और 100 ग्राम चने की दाल डालकर मिक्स कर लीजिए और इस खिचड़े को बनाने के लिए आपको 200 ग्राम तेल लगेगा इन सबको एक ताले में डालकर करीब एक से डेढ़ घंटे तक पकने दीजिए जिससे आपका यह खिचड़ा बनकर तैयार हो जाएगा.
About the Author

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-khichra-is-rich-in-protein-calcium-and-iron-best-food-for-children-and-old-people-in-winters-local18-9942887.html







