Last Updated:
नए साल में घूमने व पिकनिक मनाने का कर रहे प्लान हैं, तो यहां पैसे व समय दोनों की बचत होगी. क्योंकि इसकी गुमला से महज 5 किमी दूरी है. यहां फूल डे मस्ती कर सकेंगे.
साल का अंतिम महीना चल रहा है और नए साल का आगमन होने वाला है. वहीं नए साल के आगमन में कुछ ही दिन शेष बचे हैं. ऐसे में पर्यटक स्थलों में सैलानियों का आना जाना शुरू हो गया है. ऐसे में आप नए साल में घूमने व पिकनिक मनाने का प्लान कर रहे हैं, तो गुमला का तेलगांव डैम बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. क्योंकि यह गुमला शहर से मजह लगभग 5 किमी की दूरी में स्थित है ऐसे में आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं जहां पैसे व समय दोनों की बचत होगी और यहां आप फूल डे मस्ती कर सकते हैं. क्योंकि लोग भाग दौड़ भरी जिंदगी से शांति व सुकून पाने के लिए अपने घर से कोसों दूर घूमने के लिए जाते हैं. ऐसे में पैसे और समय दोनों की खपत होती है.
जिला मुख्यालय से सटे गुमला का तेलगांव डैम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यह गुमला शहर से मात्र लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है. यह डैम गुमला जिला के में तेलगांव में स्थित है. डैम के चारों ओर हरे भरे पेड़-पौधे, जंगल है. ऐसा लगता है कि प्रकृति ने बड़े फुर्सत से सजाया संवारा है. यह डैम व इसकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी.
गुमला मुख्यालय से सटे होने के कारण व शांत, स्वच्छ एवं प्रकृति की अदभुत छटा बिखेरने के साथ साथ शिव मंदिर होने के कारण अब यहां सालों भर सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है. यहां घूमने के साथ-साथ काफी दूर-दूर से लोग पिकनिक मनाने के लिए भी आते हैं. वहीं डैम व पहाड़ों के बीच से बहता पानी निश्चित ही आपका मन मोह लेगी. वहीं सर्दी के दिनों में नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है.
प्राकृतिक खूबसूरती और आकर्षित दृश्य
स्थानीय अनूप ने Bharat.one को बताया कि तेलगांव डैम, गुमला शहर से लगभग 5 किमी की दूरी में स्थित है और हमारे गांव से सटा हुआ है. जिला मुख्यालय से सटे होने के बावजूद यहां पहुंचते ही आपको शांति मिलेगी. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और पानी लोगों को आकर्षित करती है. यहां का पानी बहुत ही अच्छा व स्वच्छ है. एवं प्रकृति का मनमोहक व अद्भुत नजारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यहां लोग घूमने, पिकनिक मनाने आने के साथ-साथ स्नान का भी मजा लेते हैं. इसलिए काफी दूर दूर से लोग यहां आते हैं और यहां का जंगल, पहाड़ व डैम काफी खूबसूरत है. यहां पहले तो बहुत कम ही लोग आते थे, लेकिन अब साल भर सैलानियों का आना जाना लगा रहता है. वहीं दिसंबर व जनवरी और गर्मी के दिनो में ज्यादा भीड़ होती है. साथ ही ठंड के आगमन होने के साथ ही यहां लोग पिकनिक मनाने के लिए भी आते हैं. शहर व गांव से सटा होने के कारण सुरक्षा की भी दृष्टिकोण से ठीक है.
पहाड़ और जलाशय का मनोरम दृश्य
गुमला प्रखंड के तेलगांव और करौंदी पंचायत को रुर्बन मिशन क्लस्टर के रूप में चयनित किया गया है. रुर्बन मिशन के तहत पर्यटन को भी बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है. तेलगांव पंचायत के गांव कोनाटोली स्थित पहाड़ को पर्यटन के लिहाज से हेरिटेज विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा. पहाड़ के तलहटी में बने डैम को फंट पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा. प्राकृतिक छटाओं का पहाड़ और जलाशय का मनोरम दृश्य के बीच सुविधाओं का बहाल होने से यह क्षेत्र जल्द ही विकसित होगा. शहर के शोर शराबा,प्रदूषण से दूर होने से इसका महत्व और भी बढ़ जाएगा.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-telgaon-dam-best-place-trip-or-picnic-for-the-new-year-local18-9961732.html







