Last Updated:
Coldest Village of India: ठंड के मौसम में पहाड़ों की बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए कई सारे लोग हजारों खर्च करके, घंटों ट्राफिक में इंतजार करके पहुंचते हैं. लेकिन भारत का एक गांव ऐसा है भी जिसके दिलकश नजारे दुनियाभर में फेमस है, पर यहां पहुंचने की हिम्मत कम लोग ही करते हैं.

भारत का सबसे ठंडा गांव-लद्दाख के कारगिल जिले में स्थित द्रास भारत का सबसे ठंडा गांव है. इसे लद्दाख का गेटवे भी कहा जाता है. ये गांव चारों तरफ से 16000 से 21000 फुट के पहाड़ों से घिरा हुआ है. यहां रहना किसी चुनौती से कम नहीं, फिर भी यहां लगभग 22000 लोग रहते हैं.

-60°C तक गिर जाता है टेंपरेचर- द्रास दुनिया के सबसे ज्यादा ठंडे इलाकों में से एक है. एक बार यहां का टेंपरेचर -60°C तक गिर गया था. हाई अल्टिट्युड पर होने और हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण यहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड गिरती है.

द्रास टूरिस्ट डेस्टिनेशन- पूरा द्रास ही बहुत खूबसूरत जगह है. लेकिन यहां का टाइगर हिल, मनमन टॉप और जंगली फूलों से भरी मुश्कोह घाटी इस गांव की खुबसूरती को जिंदा रखती है. यहां द्रौपदी कुंड और निंगूर मस्जिद भी है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

कैसे पहुंचे द्रास- द्रास पहुंचने का सबसे आसान तरीका श्रीनगर-लेह हाइवे (NH1) से होकर बाय रोड जाना है. आप श्रीनगर या कारगिल से टैक्सी किराए पर ले सकते हैं या बस ले सकते हैं. यहां आपको रहने के लिए होम स्टे आसानी से मिल जाएगा. यहां आने के लिए टूर पैकेज लेना सबसे सस्ता और सुविधाजनक विकल्प माना जाता है.

द्रास पहुंचने का बेस्ट टाइम- द्रास घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम गर्मी माना जाता है. यहां आप जून से सितंबर के बीच घूम सकते हैं. क्योंकि इस समय यहां का टेंपरेचर एक नॉर्मल व्यक्ति के लिए बर्दास्त करने वाला होता है. ठंड में यहां बहुत ज्यादा बर्फ बारी होती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-most-coldest-village-of-india-beauty-will-leave-you-stunned-see-photos-ws-l-9962553.html







