आजकल घरों में बड़े से लेकर बच्चे तक सभी वीकेंड में ही घर पर मिल पाते हैं. तो ऐसे में मन करता है, कि कुछ खास नास्ता किया जाए, दक्षिण भारतीय डिश मसाला डोसा पूरे भारत में पसंद की जाती है. कुरकुरा डोसा और मसालेदार आलू की भरावन का मेल इसे खास बनाता है. आइए जानें इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.
मसाला डोसा के फायदे
चावल और दाल से बनने वाला डोसा कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है.
आलू की भरावन में फाइबर और मिनरल्स होते हैं.
कम तेल में बनाने पर यह हेल्दी ब्रेकफास्ट या ब्रंच का परफेक्ट विकल्प है.
सामग्री
डोसा बैटर के लिए
चावल – 2 कप
उड़द दाल – 1 कप
मेथी दाना – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
मसाला भरावन के लिए
आलू – 4 उबले हुए
प्याज – 2 बारीक कटे
हरी मिर्च – 2
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 बड़े चम्मच
हरी धनिया – सजाने के लिए
करी पत्ता – 6-7
बनाने की विधि
1. बैटर तैयार करें
चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को 6-7 घंटे भिगो दें.
इन्हें पीसकर स्मूद बैटर बनाएं और रातभर खमीर उठने दें.
बैटर में नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
2. मसाला भरावन बनाएं
कड़ाही में तेल गरम करें, करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें.
प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं.
हल्दी और नमक डालें, फिर उबले आलू मैश करके डालें.
अच्छी तरह मिलाकर हरी धनिया डालें और गैस बंद कर दें.
3. डोसा बनाएं
तवा गरम करें और हल्का तेल लगाएं.
बैटर को पतला फैलाएं और किनारों पर थोड़ा तेल डालें.
जब डोसा कुरकुरा हो जाए, बीच में आलू का मसाला रखें और मोड़ दें.
परोसने का तरीका
मसाला डोसा को नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें. यह ब्रेकफास्ट, ब्रंच या डिनर में सबको पसंद आएगा.
हेल्दी टिप्स
ब्राउन राइस या मल्टीग्रेन से बैटर बनाकर इसे और हेल्दी बना सकते हैं.
कम तेल का इस्तेमाल करें.
चाहें तो आलू की जगह पनीर या सब्जियों का मसाला डालें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-masala-dosa-recipe-make-healthy-and-tasty-breakfast-at-home-ws-ln-9955695.html







