Last Updated:
Coriander Pickle Recipe: घर पर बने धनिया के इस इंस्टेंट आचार को सिर्फ 10 मिनट में तैयार किया जा सकता है. यह चटपटा, तीखा और सुगंधित होता है. रोटी, चावल या स्नैक्स के साथ तुरंत खाया जा सकता है और फ्रिज में रखकर कुछ दिन तक भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
Coriander Pickle Recipe: चटपटा और तीखा आचार भारतीय खाने का सबसे मजेदार हिस्सा होता है. चाहे आप रोटी के साथ खा रहे हों या चावल, हर व्यंजन में आचार का स्वाद खाने को और भी खास बना देता है. बाजार में मिलने वाले आचार में कई बार स्वाद भले ही अच्छा लगे, लेकिन उसमें अक्सर एडिटिव्स और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं. ऐसे में घर पर बने आचार का अपना ही मज़ा है. खासकर हरी धनिया का आचार, जो ठंड में आसानी से उपलब्ध होता है, खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही आपके खाने में ताजगी और सुगंध भी जोड़ देता है. इस रेसिपी में हम आपको मिनटों में बनने वाला धनिया का आचार बताने जा रहे हैं, जो बिल्कुल ट्रेडिशनल टेस्ट के जैसा लगेगा. इसमें ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है और न ही जटिल सामग्री की. बस कुछ सामान्य चीज़ें और थोड़ी सी तैयारी, और आपका आचार तैयार. इसे आप तुरंत खा सकते हैं या बाद में इस्तेमाल के लिए एयर‑टाइट जार में रख सकते हैं.
सामग्री
-ताज़ा धनिया -1 कप, बारीक कटा हुआ
-हरी मिर्च -2–3, बारीक कटी हुई
-लहसुन -2–3 कलियां, कुटी हुई
-नमक -स्वादानुसार
-नींबू का रस -1 बड़ा चम्मच
-सरसों का तेल -2 बड़े चम्मच
-हल्का लाल मिर्च पाउडर -½ छोटा चम्मच
बनाने की विधि
1. सभी चीजें मिलाएं
कटे हुए धनिया, हरी मिर्च और लहसुन को एक बाउल में डालें.

2. मसाले डालें
इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं.
3. तेल डालें और मिक्स करें
अब इसमें सरसों का तेल डालकर पूरी सामग्री को अच्छे से मिला लें.
4. तैयार
आपकी धनिया की चटनी मिनटों में तैयार है. इसे तुरंत परोसें या एयर‑टाइट जार में रखकर बाद में इस्तेमाल करें.

परोसने का तरीका
-यह आचार रोटी, पराठे, चावल या किसी भी स्नैक के साथ परफेक्ट लगता है.
-अगर आप इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखें तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
About the Author
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-homemade-coriander-pickle-in-minutes-step-by-step-dhaniya-ka-achar-ws-ekl-9964389.html







