Wednesday, March 4, 2026
21 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Weekly horoscope 15 to 21 December 2025 Cancer Leo Virgo | saptahik rashifal 15 to 21 December 2025 kark singh kanya | साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर 2025 कर्क राशि, सिंह राशि और कन्या राशि


Last Updated:

Weekly Horoscope 15 to 21 December 2025: दिसंबर के इस सप्ताह कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. कर्क राशि वाले इस सप्ताह कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं. सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. कन्या राशि वाले विरोधियों की चालें नाकाम साबित हो सकती हैं और कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ेगा. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 15 से 21 दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

कर्क, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 15 to 21 December 2025

कर्क राशि वालों के लिए दिसंबर का यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला साबित होगा. सप्ताह की शुरुआत में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे. ऐसा करते समय आपको अपने स्वास्थ्य और सामान दोनों का पूरा ध्यान रखना होगा. इस सप्ताह कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा चोट लगने की आशंका है. सप्ताह की शुरुआत में आय में कमी और व्यय की अधिकता के कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान शारीरिक और मानसिक परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं. किसी पुराने रोग के उभरने से आपको शारीरिक कष्ट सहना पड़ सकता है. पारिवारिक समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन संबंधी विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. इस दौरान काम में मनचाही सफलता ना मिलने और भाई-बहनों के ना होने से आपका मन उदास और निराश रह सकता है. कर्क राशि वालों को लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए. इस सप्ताह आपको रिश्ते को बेहतर बनाने के कई मौके मिलेंगे. विवाहित लोगों को अपने ससुराल पक्ष से विशेष सहायता और सहयोग प्राप्त हो सकता है.

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5

सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 15 to 21 December 2025

दिसंबर के इस सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए परिस्थितियां कभी नरम, कभी अनुकूल, तो कभी प्रतिकूल रहेंगी. सप्ताह की शुरुआत में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे, वहीं उत्तरार्ध में कामकाज से जुड़ी परेशानियां आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह दिल के साथ-साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करना होगा. करियर या व्यवसाय से जुड़ा कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर या जल्दबाजी में ना लें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है. काम को बाद के लिए टालने की प्रवृत्ति पर आपको लगाम लगाने की जरूरत होगी. आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. इस दौरान आपको न केवल अपने स्वास्थ्य के प्रति, बल्कि अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी लापरवाही के कारण आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. पारिवारिक सुख मध्यम बना रहेगा. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए, अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें और जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज ना करें.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3

कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 15 to 21 December 2025

कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर का यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा. इस सप्ताह चोट लगने या चोरी होने का भय रहेगा. ऐसे में वाहन सावधानी से चलाएं और अपनी चीजों का पूरा ध्यान रखें. सप्ताह की शुरुआत में आप धार्मिक और पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे. इस दौरान आपको अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में किसी शुभ या सामाजिक कार्य में शामिल होने के योग बन रहे हैं. इस दौरान आपको अचानक किसी चीज पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है. पारिवारिक दृष्टि से यह समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. अगर आप किसी से सहयोग या समर्थन की उम्मीद कर रहे थे, तो आपको उनसे धोखा मिल सकता है. नौकरीपेशा वर्ग के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है. आपके विरोधियों की चालें नाकाम साबित हो सकती हैं और कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ेगा. लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी. इस सप्ताह जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आएंगे जब आपको जीवनसाथी को बेहतर तरीके से जानने और समझने का मौका मिलेगा.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

homeastro

कर्क, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-kark-singh-kanya-zodiac-sign-saptahik-rashifal-15-to-21-december-2025-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-9964543.html

Hot this week

फूले-फूले रसदार मालपुआ की रेसिपी, संजीव कुमार ने शेयर किया बनाने का आसान तरीका

होमवीडियोलाइफ़फूडफूले-फूले रसदार मालपुआ की रेसिपी, संजीव कुमार ने...

Venus Transit In Pisces on holika dahan shukra gochar lucky for six Zodiac Signs | होलिका दहन के दिन शुक्र का मीन राशि में...

होमराशिहोलिका दहन के दिन शुक्र गोचर, मेष समेत...

Topics

फूले-फूले रसदार मालपुआ की रेसिपी, संजीव कुमार ने शेयर किया बनाने का आसान तरीका

होमवीडियोलाइफ़फूडफूले-फूले रसदार मालपुआ की रेसिपी, संजीव कुमार ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img