Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 16 December 2025 : मंगलवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक उन्नति और रुके कार्यों को पूरा करने के योग लेकर आया है. 16 दिसंबर को स्वाति नक्षत्र और दो तिथियों के संयोग से दिन की शुरुआत होगी. प्रेम, दांपत्य और करियर के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. तनाव के बावजूद सफलता के अवसर बनेंगे.
Aaj Ka Mithun Rashifal 16 December 2025 : मंगलवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. 16 दिसंबर को स्वाति नक्षत्र और पौष मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि से दिन की शुरुआत होगी जबकि दोपहर बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी. दो तिथियों के संयोग के कारण आज का दिन जहां एक ओर आर्थिक कार्यों में प्रगति दिलाने वाला रहेगा वहीं दूसरी ओर मानसिक तनाव और एकाग्रता की अस्थिरता भी देखने को मिल सकती है. हालांकि प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में आज सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.
लव लाइफ राशिफल: बेहद महत्वपूर्ण
उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. लंबे समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और प्रेमी युगल के बीच भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. आज आप अपने पार्टनर से भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा कर सकते हैं. कई जातक आज विवाह से जुड़ी बात भी अपने प्रेमी से कर सकते हैं जो सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी. रिश्तों में नया उत्साह और विश्वास देखने को मिलेगा.
वैवाहिक जीवन: पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव समाप्त होगा
दांपत्य जीवन में आज मधुरता बढ़ेगी. पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव और मनमुटाव समाप्त होने की संभावना है. आज जीवनसाथी के साथ बैठकर भविष्य की योजनाएं बनाने का उत्तम समय है. घर, संतान या आर्थिक स्थिरता को लेकर कोई अहम निर्णय लिया जा सकता है. एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करने से संबंध और मजबूत होंगे. आज किया गया संवाद आने वाले समय में रिश्तों को नई दिशा देगा.
करियर राशिफल: आज का दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा
करियर के क्षेत्र में आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज बुद्धि तीव्र रहेगी लेकिन चंचल स्वभाव के कारण एकाग्रता में कमी आ सकती है. बेहतर होगा कि पढ़ाई शुरू करने से पहले एक स्पष्ट रणनीति बनाएं और कठिन विषयों को प्राथमिकता दें. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शुभ है. विशेष रूप से सुबह 11.20 से दोपहर 12.04 बजे के बीच इंटरव्यू या आवेदन करने पर सफलता मिलने की संभावना है. वाणी और संवाद कौशल आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेंगे.
व्यवसाय और नौकरी: कुछ अस्थिरता महसूस होगी
व्यावसायिक क्षेत्र में आज कुछ अस्थिरता महसूस हो सकती है. व्यापारियों को अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई आ सकती है. ऐसे में कार्य शुरू करने से पहले शांत मन से योजना बनाना आवश्यक होगा. इससे न केवल मानसिक थकान कम होगी बल्कि रुके हुए काम भी गति पकड़ेंगे. नौकरीपेशा जातकों को आज वरिष्ठों द्वारा दिए गए कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए. दिन में हल्का तनाव संभव है लेकिन शाम तक परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी.
आर्थिक स्थिति और सलाह: रूका हुआ धन वापस मिल सकता है
आर्थिक मामलों में आज उन्नति के योग बन रहे हैं. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है या कोई पुराना निवेश लाभ दे सकता है. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. आज धैर्य और संयम से लिया गया निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा. ध्यान और योग से मानसिक अस्थिरता को दूर किया जा सकता है. कुल मिलाकर मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा हुआ है बशर्ते सही दिशा में प्रयास किए जाएं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-16-december-2025-today-gemini-horoscope-love-life-married-life-business-prediction-local18-9965116.html







