Home Food forgotten-sweet-makes-a-comeback-orange-stick-candy-stops-traffic-unique Taste, क्या आपको भी याद है ये ऑरेंज छड़ी वाली मिठाई?...

forgotten-sweet-makes-a-comeback-orange-stick-candy-stops-traffic-unique Taste, क्या आपको भी याद है ये ऑरेंज छड़ी वाली मिठाई? 10 रुपए में खट्टा-मीठा हो जाता मुंह, गाजीपुर की सड़कों पर फिर दिखा

0
1


Last Updated:

Ghazipur News: आजकल के बच्चे पैकेट वाली चीजों और मिठाई का काफी अधिक सेवन करते हैं, लेकिन पुराने जमाने में घर के बाहर साइकिल के साथ बॉस के डंडे में लपेटे चीनी के चाशनी के साथ विक्रेता आता था और अलग-अलग डिजाइन में लोगों को ऑरेंज छड़ी मिठाई खिलाता था. गाजीपुर की सड़कों पर जब साइकिल लेकर विक्रेता निकला, तो पुराने लोगों की यादें ताजा हो गईं.

गाजीपुर: जिले में डीएम बंगले के पास उस वक्त लोगों की नजर ठहर गई, जब सड़क किनारे एक ठेले पर बचपन में मिलने वाली ऑरेंज छड़ी मिठाई दिखाई दी. यह वही लंबी छड़ी वाली खट्टी-मीठी मिठाई है, जो अब शहरों में लगभग गायब हो चुकी है. कई राहगीर और वाहन सवार इसे देखकर रुके और तुरंत खरीदने लगे.

बताया जा रहा है कि यह मिठाई काफी समय बाद शहर में दिखी है. आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि पहले स्कूलों और मेलों में यह आम तौर पर मिल जाती थी, लेकिन अब बहुत कम दिखाई देती है. इसी वजह से लोग इसे देखकर रुक गए. डीएम बंगले की ओर से गुजर रहे सौरभ अमन ने बताया, आजकल बच्चों ने ऐसी मिठाई देखी ही नहीं होगी. ये बिल्कुल पुराने जमाने की चीज है, इसलिए ध्यान खींचती है.

हाथ से नहीं पकड़ सकते

यह मिठाई आमतौर पर लकड़ी की लंबी छड़ी पर बनाई जाती है.इसके पीछे वजह बताई जाती है कि गर्म चाशनी को हाथ में पकड़ना संभव नहीं होता, इसलिए लकड़ी की छड़ी का इस्तेमाल किया जाता है. लकड़ी गर्मी सह लेती है और चाशनी को फैलाकर खींचने में सहारा देती है.

पकाना काफी कठिन

विक्रेता बताते हैं कि इसे साधारण चीनी की चाशनी से बनाया जाता है, लेकिन प्रक्रिया आसान नहीं होती है. चीनी को एक खास ‘तार’ तक पकाया जाता है, फिर उसे खींच-खींचकर हवा दी जाती है, जिससे रंग हल्का होता जाता है और खट्टी-मीठी खुशबू आती है. इसी मेहनत की वजह से इसे स्थानीय भाषा में ‘बेताल’ कहा जाता है, यानी ऐसा काम जिसमें हाथ जलने और गलती होने का खतरा रहता है. विक्रेता इसे ‘ऑरेंज मिठाई’ कहते हैं, क्योंकि इसका स्वाद संतरे जैसा खट्टा-मीठा होता है. बांस पर लपेटा गया यह मिठाई देखकर कई लोग सिर्फ जिज्ञासा में रुके तो कई लोगों ने इसे पुराने स्वाद की वजह से खरीदा.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Bharat.one से जुड़ गए.

homelifestyle

क्या आपको भी याद है ये ऑरेंज छड़ी वाली मिठाई? 10 रुपए में खट्टा-मीठा स्वाद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-forgotten-sweet-makes-a-comeback-orange-stick-candy-stops-traffic-unique-taste-local18-9969520.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here