Home Lifestyle Health Daily use of gas tablet in empty stomach side effects Dr Amit...

Daily use of gas tablet in empty stomach side effects Dr Amit Miglani, डॉ. अमित मिगलानी से समझें खाली पेट लगातार गैस टैबलेट खाने से क्या होता है

0
1


Last Updated:

Daily Gas Tablet Side Effects: – या आप भी रोजाना खाली पेट गैस की दवा (Pan 40 या एंटासिड) खाते हैं? गैस की दवा अक्सर लोग खाते हैं लेकिन कुछ लोग लगातार इसे खाते रहते हैं. ऐसे में क्या खाली पेट गैस की दवा रोज खानी चाहिए. डॉक्टर अमित मिगलानी से जानें कैसे यह आदत आपकी हड्डियों को खोखला कर सकती है और किडनी पर बुरा असर डाल सकती है.

क्या आप भी खाली पेट रोज गैस की दवा खाते हैं, हो सकती है इतनी तरह की बीमारियांगैस की दवा पर बता रहे हैं डॉ. अमित मिगलानी.

Daily Gas Tablet Side Effects: हमारी आंतों में जब भोजन जाता है तो उसे पचाने के लिए कई सारे केमिकल, एंजाइम, हार्मोन आदि की जरूरत होती है. ये सब हमारे शरीर में बनता रहता है. इसके अलावा खरबों सूक्ष्मजीवों का एक संसार होता है जो इस भोजन को पचाने में मदद करता है. इस तरह हर वक्त हमारे पेट के अंदर लगभग 100 एमएल एसिड के साथ साथ कई तरह की गैसें पहले से मौजूद होती हैं. हर इंसान के शरीर से गैस निकलती रहती है लेकिन जब पेट का पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता तब गैसें ज्यादा बनने लगती है और यह गैस इंसान को परेशान करने लगती है. गैस के कारण शरीर को जो परेशानी होती है, वह तो होती है साथ ही मन में भी खींझ रहता. ऐसी परिस्थितियों में कुछ लोगों को दवा खानी पड़ती है. एक-दो दिनों के बाद फिर से पाचन सही हो जाता है और वह दवा खाना छोड़ देता है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हर दिन गैस की दवा खाते रहते हैं. ऐसे लोगों की आदत हो जाती है. अगर आप भी गैस की दवा खाते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़िए.

आंतों पर क्या असर होगा

एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, फरीदाबाद में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. अमित मिगलानी ने बताया कि दुनिया की कोई ऐसी दवा नहीं जिसका साइड इफेक्ट न हो. गैस को खत्म करने के लिए एंटासिड दवाइयां ली जाती है. इसे प्रोटोन पंप इंनहिबिटर्श (PPIs) कहा जाता है. गनीमत यह है कि गैस की जितनी भी एंटासिड टैबलेट होती है, उन सबका साइड इफेक्ट्स बहुत कम होता है और ये सब बेहद सुरक्षित माने जाते हैं. लेकिन हर चीज की एक लिमिट होती है.एंटासिड दवाइयां बेशक गैस से निजात पाने के लिए बनाई गई है लेकिन अगर आप लगातार इसे सालों से सेवन करेंगे तो इससे नुकसान कहीं ज्यादा होगा. डॉ. अमित मिगलानी ने बताया कि अगर आप लागातर इन दवाओं को खाएंगे तो इससे आंतों की लाइनिंग डिस्टर्ब होगा. वहीं इसमें पॉलिप बनने लगेंगे. यानी आंतों की कुछ कोशिकाएं गांठ की तरह उभर आएंगे. हालांकि यह कैंसर वाला पॉलिप नहीं है और इससे कोई खास नुकसान भी नहीं होता लेकिन लंबे समय तक रह गए तो यह कुछ परेशानियां पैदा कर सकती हैं. इसके अलावा यदि आप लगातार सालों तक गैस की दवा खाएंगे तो इससे क्लोस्ट्राइडियम डिफिकाइल इंफेक्शन हो सकता है. यह एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है. यह आंतों के माइक्रोवायोम के सिस्टम को खराब करता है. इसके कारण आंतों में इंफ्लामेशन हो सकता है और इससे पेट में हल्का दर्द, डायरिया, फीवर और मतली जैसी शिकायतें आ सकती हैं.

पोषक तत्वों के अवशोषण पर असर

  • पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा- डॉ. अमित मिगलानी ने बताया कि इन दवाओं का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि यदि आप लंबे समय तक लगातार सेवन करेंगे तो इससे कई तरह के विटामिन और मिनरल्स का शरीर में एब्जॉर्वसन रुक जाएगा. यानी आप इन चीजों को फूड से प्राप्त तो करेंगे लेकिन वह शरीर ग्रहण नहीं करेगा. इससे आपमें कई तरह की कमियां हो जाएंगी और इससे बीमारियां भी हो सकती हैं.
  • कैल्शियम का अवशोषण नहीं होगा- सबसे पहले तो एंटासिड दवाइयों के अतिसेवन से कैल्शियम को अवशोषण रुक जाएगा. इसका कारण यह है कि जब आंत की लाइनिंग डिस्टर्ब होगी तो कैल्शियम को अवशोषित करने वाला एंजाइम कम निकलेगा जिससे कैल्शियम का अवशोषण नहीं होगा. यानी कैल्शियम शरीर को नहीं मिलेगा जिससे हड्डियों में फ्रेक्चर का रिस्क रहेगा.
  • विटामिन बी 12 का अवशोषण नहीं होगा- इसके अलावा यह विटामिन बी 12, मैग्नीशियम और कुछ अन्य मिनिरल्स के अवशोषण को भी रोक सकता है. इन सबका अंतिम असर यह हो सकता है कि इससे किडनी फंक्शन कमजोर हो सकता है. यह लास्ट स्टेज में हो सकता है. हालांकि जरूरी नहीं कि सभी को हो लेकिन कुछ मरीजों में ऐसा हो सकता है.

कैसे समझें कि एंटासिड नुकसान पहुंचा रहा

डॉ. अमित मिगलानी ने बताया कि अगर एंटासिड नुकसान पहुंचा रहा है तो इससे कमजोरी, थकान, सुस्ती, हड्डियों में कमजोरी आदि की शिकायतें हो सकती हैं. इसलिए यदि आप बहुत दिनों से गैस की दवाइयां ले रहे हैं तो विटामिन, मैग्नीशियम और कैल्शियम टेस्ट जरूर कराएं. इसके साथ ही किडनी फंक्शन टेस्ट कराएं और हड्डियों के लिए डेक्सा स्कैन टेस्ट करवाना जरूरी है. बेहतर यही रहेगा कि अगर आप ज्यादा दिनों तक एंटीसिड टैबलेट खाते हैं तो इसके लिए डॉक्टरों की सलाह ले लें.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at Bharat.one. His role blends in-dep…और पढ़ें

homelifestyle

क्या आप भी खाली पेट रोज गैस की दवा खाते हैं, हो सकती है इतनी तरह की बीमारियां


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-if-you-eat-gas-tablet-daily-be-alert-it-can-lead-several-health-problems-doctor-amit-miglani-explain-9972034.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here