Thursday, February 5, 2026
31 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

हेल्थ टिप्स: ठंड में खाएं ये खास अनाज की रोटियां, बनेंगी सेहत की ढाल, बढ़ेगी शरीर की ताकत और इम्युनिटी


Last Updated:

Winter Health Diet Tips: ठंड के मौसम में शरीर को गर्म और ऊर्जावान रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है. ऐसे समय में सही अनाज से बनी रोटियां शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ इम्युनिटी भी मजबूत करती है. बाजरा, ज्वार, मक्का और चना-जौ मिश्रित रोटी सर्दियों में बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं.ये अनाज न केवल ऊर्जा देते हैं, बल्कि पाचन सुधारने और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाने में भी मदद करते हैं.

bhilwara

ठंड का मौसम आ गया है और इस दौरान खान-पान का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इस समय शरीर को अधिक ऊर्जा और गर्माहट की जरूरत पड़ती है. सर्दियों का यह ऐसा मौसम है, जिसमें शरीर को एनर्जेटिक रखना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए हम कई तरह के खाद्य पदार्थों और पेय का सेवन करते हैं, लेकिन कई बार खास खाना या पेय उपलब्ध नहीं हो पाता. ऐसे में हम घर पर सिर्फ रोटी खाकर भी अपने शरीर को मजबूत और ताकतवर बना सकते हैं. सही अनाज का सेवन न केवल शरीर को अंदर से गर्म रखता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी भी मजबूत करता है. सर्दियों में रोजमर्रा की रोटी यदि पोषक अनाज से बनी हो, तो सर्दी-जुकाम, थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है.

bhilwara

सर्दी के मौसम में बाजरे की रोटी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. बाजरा शरीर में गर्म तासीर पैदा करता है और ठंड से बचाने में मदद करता है. इसमें आयरन, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की ताकत बढ़ाते हैं. बाजरे की रोटी खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है. खासतौर पर ठंडे इलाकों और मेहनत करने वाले लोगों के लिए बाजरा सर्दी का बेहतरीन अनाज माना जाता है.

bhilwara

ज्वार की रोटी भी सर्दियों में सेहत के लिए काफी लाभकारी होती है. ज्वार में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक हैं. यह अनाज शरीर को अंदर से गर्म रखता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. ज्वार की रोटी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पचती है और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

bhilwara

मक्का यानी कॉर्न की रोटी सर्दियों में खास तौर पर खाई जाती है. मक्का की रोटी खाने से शरीर को भरपूर कैलोरी मिलती है, जिससे ठंड में कमजोरी महसूस नहीं होती. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी समस्या से बचाता है. मक्का में विटामिन बी और मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो शरीर की ऊर्जा बनाए रखने और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है.

bhilwara

गेहूं के साथ चना या जौ मिलाकर बनी रोटी भी सर्दियों के लिए बेहद फायदेमंद विकल्प है. चना और जौ दोनों ही प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है. जौ की तासीर ठंडी मानी जाती है, लेकिन जब इसे गेहूं के साथ मिलाकर खाया जाए तो यह शरीर को संतुलित ऊर्जा देता है. यह मिश्रित रोटी वजन नियंत्रित रखने और दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी होती है.

bhilwara

सर्दी के मौसम में इन अनाजों की रोटियों को नियमित रूप से भोजन में शामिल करने से शरीर स्वस्थ और मजबूत बना रहता है. साथ ही, घी, हरी सब्जियों और दाल के साथ इन रोटियों का सेवन करने से पोषण और बढ़ जाता है. सही अनाज का चुनाव कर सर्दियों में न केवल शरीर को गर्म रखा जा सकता है बल्कि इम्युनिटी पावर भी मजबूत की जा सकती है, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड के मौसम में खाएं ये खास अनाज की रोटियां, बढ़ेगी ताकत और इम्युनिटी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-winter-diet-healthy-grains-roti-benefits-in-hindi-immunity-strength-energy-local18-9972355.html

Hot this week

Topics

Rahu Ketu Story। राहु केतु का प्रभाव

Rahu Ketu Effect: ज्योतिष का नाम सुनते ही...

उज्जैन-काशी में अलग-अलग तारीख! आखिर कब मनाई जाएगी होली? – Bharat.one हिंदी

homevideosHoli 2026: उज्जैन-काशी में अलग-अलग तारीख! आखिर कब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img