Last Updated:
आज वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फल देना वाला होगा. लग्नस्थ सूर्य-चंद्रमा स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लाएंगे, जबकि शुक्र शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. चतुर्थ भाव के शनि-राहु से घरेलू कलह व छिपे शत्रुओं का भय रहेगा. कर्मस्थ केतु पिता से मतभेद व जोड़ों में दर्द पैदा करेगा. द्वितीयस्थ सूर्य धन-भय की चिंता बढ़ाएगा.जानिए आज का राशिफल और उपाय.
दरभंगा: आज यानी 19 दिसंबर 2025 शुक्रवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष डॉ.कुणाल कुमार झा ने ज्योतिषीय गणना के आधार पर बताया कि पौष मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि पर ग्रहों की विशेष स्थिति बनेगी. लग्न भाव में सूर्य, चंद्रमा और शुक्र की युति शौख कारक एवं शत्रु नाश कारक योग रचेगी. लेकिन शनि-राहु चतुर्थ भाव में होने से शत्रुओं की वृद्धि होगी. साथ ही, कर्मस्थ केतु पिता पक्ष में विद्वेष व शारीरिक पीड़ा कारक योग बनाएगा. सूर्य द्वितीय भाव में भयाक्रांत योग तथा अस्मष्ट बृहस्पति क्लेश कारक योग का संकेत दे रहा है. कुल मिलाकर शुभ-अशुभ का मिश्रण रहेगा.
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कर्मस्त केतु होने के कारण पिता पक्ष में विद्वेष एवं शारीरिक पीड़ा कारक योग बन रहा है. पौष मास कृष्ण पक्ष अमावस्या अर्थात पंचमी तिथि दिन शुक्रवार आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए लग्नस्त यानी की लग्न भाव में सूर्य और चंद्रमा होने के कारण अनेक प्रकार से शोक कारक योग बन रहा है.

करें यह उपाय
शुक्रवार होने के कारण आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को मिश्रित रंगों से युक्त वस्त्र धारण करें. चमेली के पुष्प का पौधा लगाए. चमेली के तेल का दान करें. मारकंडे कृत दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण अध्याय का पाठ करें. बाल्मिकीकृत सुंदरकांड का पाठ करें. जिससे कि अशुभत्वों में कमी को देगी और शुभत्वों की प्राप्ति होगी.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-mixed-planetary-effects-for-vrishchik-rashi-revealed-in-darbhanga-local18-ws-ekl-9975881.html







