Last Updated:
Skin Care Tips In Winter : सर्दियों में चेहरे की स्किन में अक्सर कई तरह की दिक्कतें होती हैं. स्किन रूखी और खुरदरी हो जाती है, खुजली होने लगती है, और रंगत भी फीकी पड़ जाती है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे काफी फायदेमंद हो सकते हैं.

सर्दियों में अक्सर चेहरे की त्वचा में कई तरह की समस्याएं होती हैं. त्वचा रूखी और सूखी हो जाती है, खुजली शुरू हो जाती है और त्वचा बेजान लगने लगती है. इससे चेहरा फीका दिखने लगता है. कई बार चेहरे की ड्राइनेस इतनी बढ़ जाती है कि त्वचा बिलकुल बेजान और थकी हुई लगती है. ऐसे में महिलाएं और पुरुष दोनों तरह-तरह की क्रीम, लोशन और सीरम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनसे बहुत कम समय के लिए ही फायदा मिलता है. कुछ दिनों बाद फिर वही समस्या वापस आ जाती है. जो लोग चेहरे को चमकदार और मुलायम रखना चाहते हैं और बिना किसी साइड इफेक्ट के त्वचा की देखभाल करना चाहते हैं, उनके लिए कुछ घरेलू उपाय काफी फायदेमंद हो सकते हैं. इस बारे में डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया है कि गुलाब जल, नारियल तेल, शहद, ग्लिसरीन और एलोवेरा इस्तेमाल करने से चेहरे की बेजानियत दूर होती है और त्वचा चमकदार और हेल्दी बनती है.

सर्दियों में त्वचा की ड्राइनेस या रूखापन की समस्या हो तो एलोवेरा का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है. एलोवेरा में नेचुरल मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो सूखी और रूखी त्वचा के लिए खास तौर पर अच्छे माने जाते हैं. एलोवेरा की पत्ती का ऊपर का छिलका हटाकर अंदर का जेल निकालें और सीधे चेहरे पर लगाएं. इस जेल को कम से कम 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर रखें ताकि ये अच्छे से त्वचा में सोख जाए. इससे चेहरे की कई स्किन प्रॉब्लम्स धीरे-धीरे कम होने लगेंगी और त्वचा नरम और हेल्दी रहेगी.

सर्दियों के मौसम में चेहरे पर रूखी और सूखी त्वचा की समस्या बहुत आम है. इस परेशानी को दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद है. नारियल तेल में मौजूद हेल्दी फैटी एसिड्स त्वचा की नैचुरल नमी वापस लाने में मदद करते हैं. अगर आपको भी ये समस्या है तो दिन में एक या दो बार हल्के गर्म नारियल तेल से चेहरे और शरीर पर हल्की मसाज करें. इससे त्वचा मुलायम रहेगी और सूखापन काफी हद तक कम हो जाएगा.

अगर सर्दियों में चेहरे पर सफेद परत, खुजली या रूखापन जैसी समस्या हो रही है, तो गुलाब जल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है. गुलाब जल में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को ठंडा रखने के साथ-साथ चेहरे की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं. इससे चेहरे की खुजली, जलन और सूखापन काफी हद तक कम हो जाता है. रूई में गुलाब जल लगाकर दिन में दो से तीन बार चेहरे पर लगाया जा सकता है. खासकर रात को सोने से पहले साफ पानी से चेहरा धो लें. फिर रूई में गुलाब जल लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाकर सो जाएं. इससे त्वचा नरम, ताजा और साफ रहती है.

सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी की वजह से चेहरे की त्वचा सूखी और सफेद हो सकती है. ऐसे में ग्लिसरीन लगाने से त्वचा मुलायम और कोमल रहती है. ग्लिसरीन त्वचा की सूखापन, खुजली और फटने की समस्या को कम करने में मदद करता है. रात को सोने से पहले हल्के फेसवॉश या साफ पानी से चेहरा धो लें. फिर एक चम्मच गुलाब जल में 2-3 बूंद ग्लिसरीन मिलाएं और इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं. नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम, चिकनी और हेल्दी रहती है.
About the Author

Rajvant Prajapati
With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-try-these-home-remedies-for-dry-skin-and-your-skin-will-glow-again-ws-e-9979940.html







