Last Updated:
Weekly Horoscope 22 to 28 December 2025: दिसंबर का अंतिम सप्ताह मकर वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला तो कुंभ और मीन वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. मकर राशि वालों को इस सप्ताह शॉर्टकट से पैसा कमाने या अधूरे काम पूरे करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा. कुंभ राशि वालों का पद-प्रतिष्ठा और सम्मान मिलने से पूरे सप्ताह उत्साह और साहस बढ़ा रहेगा और मित्रों व परिवार का सहयोग मिलेगा. मीन वालों की इस दौरान धार्मिक और सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 22 से 28 दिसंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025
मकर राशि वालों के लिए दिसंबर का अंतिम सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है. इस दौरान घर की मरम्मत, बच्चों की पढ़ाई या किसी के इलाज पर आपको अपनी जेब से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत से ही दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में जूनियर और सीनियर से सहयोग और समर्थन ना मिलने से आप परेशान हो सकते हैं. मकर राशि वालों को इस सप्ताह शॉर्टकट से पैसा कमाने या अधूरे काम पूरे करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, अन्यथा आपको बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप किसी के साथ साझेदारी में कोई बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लें. इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी आपके लिए चिंता का विषय बना रहेगा. हालांकि, इसके साथ ही आपको स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा. तनाव और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से बचने के लिए अपनी दिनचर्या सही रखें और रोजाना ध्यान करें.
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 7
कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025
कुंभ राशि वालों के लिए दिसंबर का अंतिम सप्ताह बेहद शुभ और राहत भरा साबित होगा. जिन अधूरे कार्यों को आप लंबे समय से पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, वे इस सप्ताह किसी करीबी दोस्त या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो जाएंगे. इस सप्ताह आप पूरी तरह से अपने पेशेवर जीवन पर ध्यान केंद्रित करेंगे और अपनी मेहनत के दम पर अपनी स्थिति मज़बूत करेंगे. किसी खास काम में प्रगति और उससे होने वाले लाभ को देखकर आप प्रसन्न होंगे. कामकाज और व्यापार के साथ-साथ घरेलू समस्याओं में भी कमी आएगी. कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे. कुंभ राशि वालों का पद-प्रतिष्ठा और सम्मान मिलने से पूरे सप्ताह उत्साह और साहस बढ़ा रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीज़ों पर बड़ी मात्रा में धन खर्च कर सकते हैं. इस दौरान भूमि, भवन या वाहन सुख की प्राप्ति संभव है. इस सप्ताह अंतरंग संबंधों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. लव पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी और आपको उनके साथ खुशी के पल बिताने के अवसर मिलेंगे. मित्रों और परिवार का सहयोग और समर्थन पाकर आप प्रसन्न रहेंगे. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी.
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद
भाग्यशाली अंक: 2
मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025
मीन राशि वालों के लिए दिसंबर का अंतिम सप्ताह शुभ और सौभाग्यशाली है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने कार्यों में मनचाही सफलता और लाभ मिलता दिखाई देगा. इस सप्ताह आपको बिजनेस में अपने करियर को आगे बढ़ाने के बड़े अवसर प्राप्त होंगे. पूरे सप्ताह आपको अपने मित्रों, उच्च अधिकारियों और परिवार के सदस्यों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. जिसकी मदद से आप अपने नियोजित कार्यों को समय पर बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे. सप्ताह के मध्य में आपको पदोन्नति से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होगा. सप्ताह के अंत तक आप बिजनेस से संबंधित कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं. इस दौरान धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है. किसी धर्मगुरु या आध्यात्मिक व्यक्ति का विशेष आशीर्वाद आपको मिल सकता है. इस सप्ताह स्थायी संपत्ति या भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होने की पूरी संभावना है. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा. आपके लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे. आपको लव पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताने के मौके मिलेंगे. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ पिकनिक या पार्टी का प्लान बन सकता है.
भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11
About the Author
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-makar-kumbh-meen-zodiac-sign-saptahik-rashifal-22-to-28-december-2025-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-9987209.html

















