Ballia famous Poha: अब आपको एक ऐसे देसी और लाजवाब व्यंजन से रूबरू कराने जा रहे है. जिसकी खुशबू खबर पढ़ते-पढ़ते ही महसूस होगी. बलिया शहर की गलियों में एक छोटा सा रेस्टोरेंट इन दिनों खासा चर्चा में है. जहां सुबह-सुबह भाप उड़ाता पोहा और चाय की खुशबू लोगों को खुद-ब-खुद खींच लाती है. यहां का सादा दिखने वाला पोहा स्वाद में इतना दमदार है कि लोगों की पहली पसंद बन गया है. रेस्टोरेंट की कुक पूनम बताती है कि पोहा बड़े प्यार से बनाया जाता है. चूड़े को कुछ मिनट भिगोकर, राई, प्याज, मिर्च और हल्दी का तड़का लगाया जाता है, फिर ऊपर से धनिया और नींबू डाला जाता है. सादा पोहा ₹30 और दही पोहा ₹40 में मिलता है. ग्राहकों का कहना है कि यह सिर्फ नाश्ता नहीं, बल्कि घर जैसा देसी स्वाद है. अगर आप बलिया आएं, तो ओकड़ेगंज पुलिस चौकी के सामने इस पोहे का स्वाद जरूर लें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/videos/uttar-pradesh/ballia-the-aroma-of-poha-in-the-streets-of-ballia-this-local-delicacy-draws-you-in-early-in-the-morning-local18-9987975.html


















