Thursday, March 5, 2026
35 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Aaj Ka Kark Rashifal : आज कर्क राशि के लिए खास दिन, पूरे होंगे अटके काम, रिश्तों में आएगी गर्माहट – Uttarakhand News


Aaj Ka Kark Rashifal 22 December 2025/नैनीताल. कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 23 दिसंबर 2025, मंगलवार का दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपके कामों को गति प्रदान करेगी. आपको कई क्षेत्रों में प्रगति के अवसर आज प्राप्त होंगे. पारिवारिक मामलों से लेकर आर्थिक मामलों तक आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहने वाला है. आज आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे और दिनभर आत्मविश्वास बना रहेगा. नैनीताल निवासी पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. जिन बातों को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव था, वे दूर होंगे. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और मधुरता बढ़ेगी. किसी महत्वपूर्ण निर्णय में परिवार का समर्थन मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना भी आज आपको मिल सकती है.

कैसी रहेगी लव लाइफ 

कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते की बात आज आगे बढ़ सकती है. आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग भी बन रहे हैं. विवाहित जातकों के लिए आज का दिन अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने या किसी परेशानी का समाधान निकालने के लिए शुभ रहने वाला है. आज किसी पुराने विवाद के खत्म होकर रिश्तों में मधुरता आने की उम्मीद भी है.

मिल सकती है नई नौकरी

पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज ऑफिस में भी बेहद शुभ दिन रहने वाला है. यहां आज आपकी मेहनत और सोच की सराहना होगी. अटके हुए कार्य पूरे होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से प्रशंसा मिलने की संभावना है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है. आज आपको किसी इंटरव्यू या कॉल की अच्छी खबर मिल सकती है. ऑफिस में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है, जिसमें आपकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी. व्यवसायियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक है. रुका हुआ पैसा मिलने की पूरी उम्मीद है. निवेश के लिए आज का दिन सही है, लेकिन जल्दबाजी से बचें. व्यापार से जुड़े लोग नए संपर्कों से फायदा उठा सकते हैं. पुरानी डील या भुगतान आज आपको मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

महिलाओं के लिए खास दिन

कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन खास ऊर्जा देने वाला रहेगा. आज घरेलू और ऑफिस दोनों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. सौंदर्य, फैशन, शिक्षा और कला से जुड़ी महिलाओं को सफलता मिलेगी. खुद के लिए समय निकालना और मनपसंद काम करने का मौका आज आपको मिल सकता है. आज के दिन आपको मानसिक तनाव कम होगा और मन शांत रहेगा. थोड़ी बहुत थकान महसूस हो सकती है, लेकिन शाम तक ऊर्जा लौट आएगी. ध्यान, योग या प्रकृति के बीच समय बिताना आपको आज लाभ देगा.

शुभ अंक और शुभ रंग
आज का दिशा शूल उत्तर दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: मेहरून

उपाय : पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा. यह नकारात्मक ऊर्जा दूर करेगा, मन को शांति देगा और रुके हुए कार्यों में विशेष लाभ प्रदान करेगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kark-rashifal-22-december-today-cancer-horoscope-in-hindi-love-career-business-local18-9988357.html

Hot this week

बदलते मौसम पशुओं की ऐसे करें देखभाल, नहीं तो कम हो जाएगा दूध, अपनाएं यह देसी उपाय

होमवीडियोagricultureबदलते मौसम पशुओं की ऐसे करें देखभाल, नहीं...

Topics

बदलते मौसम पशुओं की ऐसे करें देखभाल, नहीं तो कम हो जाएगा दूध, अपनाएं यह देसी उपाय

होमवीडियोagricultureबदलते मौसम पशुओं की ऐसे करें देखभाल, नहीं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img