Home Food सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है आंवला का मुरब्बा, झट से...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है आंवला का मुरब्बा, झट से घर पर ऐसे करें तैयार, आसान है तरीका – Uttar Pradesh News

0
0


Last Updated:

Amla Ka Murabba Recipe : अगर आप घर पर आंवले का मुरब्बा तैयार करना चाहते हैं तो इसे झट से तैयार कर सकते हैं.शक्कर या मिश्री का इस्तेमाल कर एक दम टेस्टी मुरब्बा तैयार कर सकते हैं.इसका रोजाना सेवन करने से काफी फायदे होते हैं.

आसानी से तैयार करें आंवले का मुरब्बा

अगर आप भी आंवले को खाना पसंद करते हैं, तो इसका मुरब्बा सबसे बेस्ट है. आंवले से घर पर ही बड़ी ही आसानी से मुरब्बा तैयार कर सकते हैं. बस बाजार से अच्छा और पका हुआ आंवला ले आइए और घर पर ही झट से मुरब्बा बना लीजिए.

पानी में उबाल लें आंवला

घर पर मुरब्बा तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आंवले को पानी में डालकर थोड़ी देर तक उबाल लें. फिर उसमें से आंवला निकालकर ठंडा करने के लिए रख दें.

शक्कर या मिश्री मिलाकर करें तैयार

मुरब्बा बनाने के लिए उबले हुए आंवले में पहले छेद कर लें फिर एक कढ़ाई में डालें और उसमें जरूरत के हिसाब से शक्कर या मिश्री मिला दें.फिर उसमें हल्का पानी डालें और हल्की आग पर उसे तैयार होने दें.जब शक्कर या मिश्री घुलकर तैयार हो जाए तो उसमें आंवले को डूबा रहने दें.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

चासनी में डूबा रहने दें मुरब्बा

कढ़ाई में आंवला को देर तक पड़ा रहने दें और फिर जब चासनी में आंवला अच्छे से मिल जाए तब उसे बाहर निकालें. जिससे आंवला अच्छे से घुलकर खाने लायक तैयार हो जाए.

घर पर रोजाना करें मुरब्बे का सेवन

मुरब्बा तैयार होने के बाद इसे एक बरनी में स्टोर करें.फिर इस मुरब्बे को रोजाना खाएं. इससे आपकी हेल्थ में काफी बदलाव होगा और आप बिल्कुल स्वस्थ रहेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है आंवला का मुरब्बा, झट से घर पर ऐसे करें तैयार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-amla-ka-murabba-recipe-very-beneficial-for-health-learn-how-to-prepare-local18-9999977.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here