Home Astrology aaj-ka-mithun-rashifal-gemini-horoscope-today-love-career-business-best-day, मिथुन राशि वालों को आज मिल सकता है संतान सुख, लव...

aaj-ka-mithun-rashifal-gemini-horoscope-today-love-career-business-best-day, मिथुन राशि वालों को आज मिल सकता है संतान सुख, लव स्टोरी में भी आएगा ट्विस्ट

0
0


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन में शनिवार का दिन बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है. छात्रों के भी आज सफलता के योग बने हुए हैं. करियर और कार्यक्षेत्र में आपकी वाणी के कारण अच्छे प्रभाव मिलेंगे. आइए जानते हैं कि ज्योतिष ने इन जातकों को लेकर क्या कहा.

मिथुन राशिफल: शनिवार 27 दिसंबर का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए संतुलन वाला रहने वाला है. प्रेम संबंधों में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. संबंधों में चल रहे विवाद, तनाव खत्म होंगे और आपके संबंधों को एक नई दिशा मिलेगी. दांपत्य जीवन में खुशियों का समावेश होगा और संतान की तरफ से कोई सुखद परिणाम मिल सकते हैं. छात्रों के भी आज सफलता के योग बने हुए हैं. करियर और कार्यक्षेत्र में आपकी वाणी के कारण अच्छे प्रभाव मिलेंगे. रुके हुए कार्यों में गति आएगी और कार्यक्षेत्र में आर्थिक वृद्धि के लिए कोई रणनीति बनेगी.

लव लाइफ में क्या बदलेगा

उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि दांपत्य जीवन में आज का दिन संतान सुख का रहेगा. संतान की तरफ से आज आपको ऐसी खुशी मिलेगी, जिससे अन्य नकारात्मक बातें भी फीकी हो जाएंगी. जीवनसाथी के साथ आज का समय घर की समस्याओं को लेकर सकारात्मक चर्चा का रहने वाला है. आपके संबंधों में ताजगी और मधुरता बनी रहेगी. मिथुन राशि के जो जातक प्रेम संबंध में है, उनके बीच चल रहे तनाव या विवाद आज खत्म होंगे. आज आपका अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है, जो आपके संबंधों को अधिक मजबूत करेगा.

करियर को लेकर बड़ा बदलाव

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि करियर में आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आलस्य आप पर हावी हो सकता है, जिससे छात्रों की पढ़ाई और नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं. मिथुन राशि के जो छात्र तकनीकी क्षेत्र में कार्य करते हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी. अन्य क्षेत्र के छात्र अपने भविष्य को लेकर असमंजस में रह सकते हैं. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उसमें भी आज धीमी गति यानी आलस्य के कारण कुछ रुकावटें आ सकती हैं. जिन जातकों की ओर से नौकरी के लिए आवेदन किया हुआ है, उनके लिए आज नौकरी संबंधित कोई खास सूचना नहीं मिलेगी, लेकिन नौकरी के लिए आज आवेदन कर सकते हैं. आने वाले कुछ दिनों में आपको नौकरी का लाभ मिलेगा.

व्यावसायिक संभावनाएं

वह आगे बताते हैं की कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ और नए कार्य मिलने की संभावना है. आज आपको अपनी वाणी के बल पर कोई नया प्रोजेक्ट या डील मिल सकती है. व्यापारियों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के साथ ही किसी अजनबी ग्राहक से मुलाकात होगी, जो आपके कार्यक्षेत्र के लिए बेहद ही उत्तम और आर्थिक लाभ दिलाने वाला साबित होगा. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में अपनी तार्किक क्षमता के कारण लाभ मिलने के योग बने हुए हैं. आज आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे. आज 27 दिसंबर शनिवार को किसी भी बड़े या छोटे निवेश से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Bharat.one से जुड़ गए.

homeastro

मिथुन राशि वालों को आज मिल सकता है संतान सुख, लव स्टोरी में भी आएगा ट्विस्ट!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-gemini-horoscope-today-love-career-business-best-day-local18-10002013.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here