Home Astrology Kitchen Colors for Prosperity। रसोई में रंगों का महत्व

Kitchen Colors for Prosperity। रसोई में रंगों का महत्व

0
1


Kitchen Vastu Tips: हमारे घर की रसोई सिर्फ खाना बनाने का स्थान नहीं है, बल्कि यह हमारे धन, स्वास्थ्य और खुशियों का भी मुख्य केंद्र मानी जाती है, अगर आप सोचते हैं कि रसोई सिर्फ रसोई है और इससे जीवन में कोई फर्क नहीं पड़ता, तो आप गलत हैं. वास्तु और फायर एलिमेंट के हिसाब से रसोई घर का स्थान और उसमें इस्तेमाल किए गए रंग आपके जीवन पर सीधा असर डालते हैं. उदाहरण के लिए, अगर रसोई में आग यानी फायर एलिमेंट सही दिशा और रंग में हो, तो परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है. वहीं अगर गलत दिशा या रंग का इस्तेमाल हो, तो छोटे-छोटे रोग, मानसिक तनाव या धन की कमी जैसी परेशानियां आने लगती हैं. रसोई का सही रंग और दिशा चुनना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि फायर एलिमेंट से ही हमारे पेट, पाचन शक्ति और आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है, अगर रसोई घर उत्तर या पूर्व दिशा में है, तो हरे रंग का पत्थर या हरे रंग के अन्य सामान से इसकी ऊर्जा को संतुलित किया जा सकता है. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में हमेशा खुशहाली रहती है. वहीं, अगर रसोई दक्षिण या पश्चिम दिशा में है, तो पीले रंग का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है. नीले या काले रंग का इस्तेमाल रसोई में नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देता है और जीवन में परेशानियों का कारण बन सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.

रसोई का स्थान और दिशा का महत्व
रसोई हमेशा घर के ऐसे हिस्से में होनी चाहिए जो साफ और उजला हो. रसोई की लोकेशन से ही यह तय होता है कि फायर एलिमेंट सही तरीके से काम करेगा या नहीं. विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में रसोई घर में हरे रंग की ऊर्जा काम करती है, जिससे धन और स्वास्थ्य की स्थिति मजबूत होती है. वहीं, दक्षिण-पश्चिम दिशा में पीला रंग सुख-शांति और परिवारिक संबंधों को मजबूत बनाता है. ध्यान रहे कि रसोई में हमेशा सूर्य की रोशनी और ताजी हवा आती रहे, अगर संभव हो तो रसोई में छोटे-छोटे पौधे या हरे रंग की सजावट रखें. इससे न केवल वायु शुद्ध रहती है, बल्कि मनोबल भी मजबूत होता है और खाना बनाते समय सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

रसोई में रंगों का असर
-रंग हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर डालते हैं. रसोई में आग का प्रतीक है और यह फायर एलिमेंट से जुड़ा है. इसलिए लाल, नारंगी या हलके पीले रंग के इस्तेमाल से ऊर्जा बढ़ती है. ये रंग पाचन शक्ति को मजबूत करते हैं और परिवार में खुशहाली लाते हैं.

-काले, नीले या गहरे रंग की चीजें रसोई में न रखें. ये रंग फायर एलिमेंट को दबाते हैं और जीवन में आर्थिक या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ला सकते हैं. हमेशा रसोई को साफ, खुला और हल्के रंग में सजाएं. इसके अलावा, रसोई में इस्तेमाल होने वाले पत्थर या फर्श भी दिशा और रंग के हिसाब से चुने जाएं.

रसोई में अन्य चीजों का महत्व
-रसोई में पानी, गैस, स्टोव और किचन के अन्य सामान भी सही दिशा में होने चाहिए. उदाहरण के लिए, स्टोव या आग का मुख्य हिस्सा दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए. यह फायर एलिमेंट को संतुलित रखता है और खाना बनाते समय सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.

Kitchen Vastu Tips

-साथ ही रसोई में हमेशा सफाई रखें. पुराने बर्तन, टूटी चीजें या गंदगी न रखें. ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और परिवार में तनाव और धन की कमी ला सकते हैं.

रसोई सिर्फ खाना बनाने का स्थान नहीं, बल्कि घर की खुशहाली और धन-संपत्ति का भी केंद्र है. सही दिशा और रंग चुनकर, साफ-सफाई और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखकर हम अपने जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि ला सकते हैं. हमेशा याद रखें कि उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में हरा रंग और दक्षिण-पश्चिम दिशा में पीला रंग लाभकारी रहता है. नीला और काला रंग रसोई में न रखें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-kitchen-vastu-tips-for-wealth-health-colors-directions-rasoi-se-jude-saral-upay-ws-e-10000777.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here