Last Updated:
Tourist spots Crowds and traffic jams on new year: नए साल के मौके पर लोग बड़ी संख्या में धार्मिक और पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं. इसका असर यह है कि देश के कई प्रमुख शहरों और तीर्थ स्थलों पर जबरदस्त भीड़, ट्रैफिक जाम और एंट्री पर पाबंदियां देखने को मिल रही हैं. ऐसे में सफर पर निकलने से पहले मौजूदा हालात जान लेना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी यात्रा परेशानी की वजह न बने. आइए जानते हैं किन जगहों पर जाना आपके लिए मुश्किल है.

नए साल का जश्न मनाने निकलने से पहले इन हालातों पर जरूर ध्यान दें. देश के कई बड़े धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़, जाम और एंट्री प्रतिबंध देखने को मिल रहे हैं.

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. सड़कों के चौड़े न होने की वजह से कई जगह लंबा जाम लग रहा है. खासतौर पर पीक आवर्स में वाहनों की आवाजाही बेहद धीमी हो गई है. Photo- @sau_rawat

काशी विश्वनाथ मंदिर की आरती में जबरदस्त वेटिंग चल रही है. 28 जनवरी तक सभी आरती टिकट पूरी तरह फुल हो चुके हैं, ऐसे में बिना पूर्व बुकिंग दर्शन करना मुश्किल हो सकता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

नए साल से पहले वृन्दावन में होटल, गेस्ट हाउस, आश्रम और धर्मशालाएं पूरी तरह फुल हो चुकी हैं. बिना एडवांस बुकिंग पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वृन्दावन में जनसैलाब को देखते हुए 02 जनवरी तक बाहरी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है. श्रद्धालुओं को स्थानीय व्यवस्था के अनुसार ही आना-जाना होगा.

नैनीताल में वीकएंड के दौरान पार्किंग फुल होने के बाद शहर से बाहर ही वाहनों को रोक दिया जा रहा है. वहीं कैंचीधाम से नैनीताल तक केवल शटल सेवा के जरिए ही एंट्री दी जा रही है.

अयोध्या में 31 दिसंबर तक रामलला मंदिर के सभी विशिष्ट और सुगम दर्शन पास फुल हो चुके हैं. करीब 75 प्रतिशत होटल पहले ही बुक हो चुके हैं और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है.

उज्जैन में बीते तीन दिनों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं. लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

पर्यटन नगरी आमेर में आमेर फोर्ट, शीश महल, दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास पर भारी भीड़ देखी जा रही है. पर्यटन विभाग के मुताबिक इन दिनों प्रतिदिन 18 हजार से ज्यादा पर्यटक आमेर फोर्ट पहुंच रहे हैं, जो सामान्य दिनों से कहीं अधिक है.

अगर आप नए साल पर यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन हालातों को ध्यान में रखते हुए पहले से प्लानिंग और बुकिंग जरूर करें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-new-year-travel-plan-should-be-checked-crowds-and-traffic-jams-in-tourist-spots-auli-kashi-vrindavan-nainital-and-many-hilly-areas-ws-ekl-10007605.html

















