Last Updated:
साल 2026 में ग्रह-नक्षत्र का विचित्र संयोग देखने को मिल रहा है. साल 2026 में शनि, राहु और केतु की वजह से दो राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इन राशियों पर राहु-केतु के साथ-साथ शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी रहने वाला है. आइए जानते हैं साल 2026 मे इन राशियों पर क्या प्रभाव रहेगा और इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव…
साल 2026 ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस साल ग्रहों का विचित्र संयोग बनने वाला है. साल 2026 की शुरुआत में ही शनि की राशि मकर में एक साथ पांच बड़े ग्रहों की युति बनने जा रही है. दअसल मकर राशि में शुक्र, सूर्य, मंगल, बुध और चंद्र ग्रह मौजूद रहने वाले हैं. साथ ही नए साल में शनि, राहु और केतु की चाल से दो राशियों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है. ये दो राशियां हैं सूर्य ग्रह की राशि सिंह और शनि की राशि कुंभ. इन दो राशियों को साल 2026 में पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में संभलकर रहने की आवश्यकता है अन्यथा कई समस्याओं में फंस सकते हैं. आइए जानते हैं साल 2026 में सिंह और कुंभ राशि वालों को किन किन मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. साथ ही साल 2026 में किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव रहेगा…

सिंह और कुंभ राशि 2026
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 में सिंह राशि में केतु विराजमान रहने वाले हैं और इस राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव भी रहने वाला है. वहीं दूसरी ओर शनि की राशि कुंभ में राहु विराजमान रहने वाले हैं और इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना रहेगा. ऐसे में सिंह और कुंभ राशि पर राहु और केतु के साथ शनि की ढैय्या व साढ़ेसाती का प्रभाव भी रहेगा.

साल 2026 में सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या और केतु का प्रभाव रहने वाला है. ऐसे में साल 2026 में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे बचत करना मुश्किल हो सकता है. साथ ही कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है, ऐसे में जरूरी चीजों पर ही खर्च करें. व्यक्तिगत स्तर पर, जीवनसाथी के साथ सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि मतभेद होने की आशंका बन रही है और कई मामलों में आपको समझौता करना पड़ सकता है. इन अशुभ योग के प्रभाव से आपको पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से दुख हो सकता है और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. करियर के लिहाज से आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है और सीनियर के साथ ऑफिस में दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे कभी कभी आपका मन नौकरी छोड़ने का करेगा और दूसरी जगह काफी सर्च भी करेंगे. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में काम से जुड़ी समय-सारणी में बदलाव आ सकता है, जो आपको पसंद नहीं आएगा. दोस्तों को घरेलू बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि हो सकती है.

साल 2026 में कुंभ राशि
शनि की राशि कुंभ में राहु मौजूद रहेंगे और इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण भी चल रहा है, यह चरण आपको सोने की तरह निखारकर जाएगा. साल 2026 में कुंभ राशि वालों को व्यापार के मामले में कमाई बढ़ाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आपके प्रतिद्वंद्वी आप पर ज्यादा दबाव डाल सकते हैं. आर्थिक रूप से पैसे की सही मैनेजमेंट और नियंत्रण ना होने के कारण आपको भारी नुकसान हो सकता है. पारिवारिक समस्याओं के कारण जीवनसाथी के साथ खुश रहना आपके लिए मुश्किल हो सकता है. साथ ही घरेलू समस्याओं को सुलझाने के लिए कर्ज लेने के कारण खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. करियर के लिहाज से आपको साल 2026 में नौकरी बदलनी पड़ सकती है या ज्यादा यात्रा करनी पड़ सकती है. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जिससे आपका काम में मन कम लगेगा. अशुभ योग के प्रभाव से कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं और योजना की कमी के कारण परेशानियां हो सकती हैं.

साल 2026 में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या
साल 2026 में कुंभ, मीन और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी. कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण होगा. मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण और मेष राशि वालों पर पहला चरण रहेगा. वहीं साल 2026 में सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना रहेगा.
About the Author
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/singh-and-kumbh-rashi-will-face-triple-problems-due-to-shani-rahu-or-ketu-in-2026-shani-sadesatti-aur-dhaiya-in-rashiya-par-2026-main-ws-kl-10006948.html

















