Last Updated:
Putrada Ekadashi Kab Hai : पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते हैं. इस दिन व्रत रखने से पुत्र की प्राप्ति होती है और संतान सलामत रहती है. पूरे साल होने वाली 24 एकादशियों का अपना महत्त्व है. एकादशी का व्रत शास्त्रों में बताई गई विधि से करने पर भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है और जीवन में कोई समस्या नहीं आती है. इस बार पुत्रदा एकादशी को लेकर लोगों में भ्रम है. इस बार पुत्रदा एकादशी किस तिथि में पड़ रही है, आइये जानते हैं.
कैसे करें इस दिन पूजा
पुत्रदा एकादशी के दिन व्रत रखने के साथ ही शास्त्रों में शालिग्राम की पूजा का भी विशेष महत्त्व बताया गया है. शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है. इस दिन शालिग्राम को सुगंधित द्रव्य अर्पित करना चाहिए. कमल के फूल और तुलसी पत्ते की डाल से श्रृंगार करें. इस दौरान चंदन का लेप भी लगाना चाहिए. फिर धूप-अगरबत्ती और घी का दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से मनुष्य को धन, ऐश्वर्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है. मनुष्य की मनचाही मुराद भी श्रीहरि विष्णु पूरी करते हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें







