Home Food Banana Halwa recipe, केले का हलवा रेसिपी गल रहे केलों से बनाएं...

Banana Halwa recipe, केले का हलवा रेसिपी गल रहे केलों से बनाएं स्वादिष्ट और नरम हलवा.

0
0


Last Updated:

घर में पड़े-पड़े केले जब गलने लगते हैं, तो अक्सर समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए. लेकिन यही ज्यादा पके केले मिनटों में एक ऐसी मिठाई में बदले जा सकते हैं, जो स्वाद में सूजी या आटे के हलवे से भी ज्यादा शानदार लगती है. केले का हलवा न सिर्फ फटाफट बन जाता है, बल्कि इसका स्वाद, खुशबू और नरम टेक्सचर हर किसी को पसंद आता है.

ख़बरें फटाफट

गल रहे हैं पड़े-पड़े केले... ऐसे बनाएं फटाफट हलवा, सूजी या आटे से भी बढ़ियां

अक्सर घर में केले ज्यादा आ जाते हैं और कुछ ही दिनों में वे गलने लगते हैं. ऐसे में या तो लोग उन्हें फेंक देते हैं या फिर यूं ही फ्रिज में पड़े रहने देते हैं. अगर आपके घर में भी पड़े-पड़े केले गल रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इन पके हुए केलों से आप मिनटों में ऐसा स्वादिष्ट हलवा बना सकते हैं, जो सूजी या आटे से बने हलवे से भी ज्यादा नरम, खुशबूदार और स्वाद में लाजवाब होता है. खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा सामग्री भी नहीं चाहिए.

केले का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले बहुत अच्छे से पके हुए केले लें. जिन केलों के छिलके पर काले धब्बे आ गए हों, वही इस रेसिपी के लिए सबसे बेस्ट रहते हैं, क्योंकि वे नेचुरली मीठे होते हैं. केले छीलकर उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें, ताकि कोई गुठली न रहे. अब एक कड़ाही में थोड़ा सा घी डालें और उसे गरम होने दें. घी गरम होते ही उसमें इलायची पाउडर डालें, जिससे हलवे में अच्छी खुशबू आएगी. इसके बाद मैश किए हुए केले कड़ाही में डाल दें.

अब इस मिश्रण को धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते रहें. शुरुआत में हलवा थोड़ा पतला लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे केले पककर गाढ़े होने लगेंगे. केले में पहले से ही मिठास होती है, इसलिए इसमें ज्यादा चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद हो, तो स्वाद के अनुसार थोड़ी सी चीनी या गुड़ भी डाल सकते हैं. कुछ ही मिनटों में केला घी छोड़ने लगता है, जो इस बात का संकेत है कि हलवा सही तरह से पक रहा है.

केले के हलवे को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें दूध या मलाई भी मिला सकते हैं. इससे हलवा और भी क्रीमी बन जाता है. साथ ही आप इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश भी डाल सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स हलवे को न सिर्फ स्वादिष्ट बनाते हैं, बल्कि इसकी पौष्टिकता भी बढ़ा देते हैं. चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा केसर या दालचीनी पाउडर भी डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं.

इस हलवे की खास बात यह है कि इसे बनाने में न तो सूजी भूनने का झंझट है और न ही आटा सेंकने की मेहनत. यह हलवा हल्का होता है और पेट पर भारी भी नहीं लगता. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं. यह खासतौर पर तब और भी अच्छा लगता है, जब आपको कुछ मीठा खाने का मन हो और ज्यादा समय न हो.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

homelifestyle

गल रहे हैं पड़े-पड़े केले… ऐसे बनाएं फटाफट हलवा, सूजी या आटे से भी बढ़ियां


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-delicious-halwa-from-ripe-kelon-in-minutes-easy-recipe-inside-ws-ekl-10012406.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here