Home Travel Aravalli weekend destinations। अरावली में घूमने की 3 जगहें

Aravalli weekend destinations। अरावली में घूमने की 3 जगहें

0
1


Aravalli Weekend Destinations: आपको लगता है कि राजस्थान सिर्फ रेगिस्तान, ऊंट की सवारी और किलों तक सीमित है, तो शायद आपने अरावली की पहाड़ियों को नजदीक से नहीं देखा. अरावली, जो दुनिया की सबसे पुरानी पर्वतमालाओं में गिनी जाती है, अपने अंदर एक अलग ही दुनिया समेटे हुए बैठी है. यहां वो स्पॉट हैं, जहां हर पत्थर, हर मोड़, हर पहाड़ी हवा के झोंके में सदियों पुराना इतिहास सांस लेता महसूस होता है. यही वजह है कि इन दिनों अरावली फिर से चर्चा में आ गई है. सोशल मीडिया पर लोग एक तरफ पर्यावरण के खतरे को लेकर आवाज उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ वो इन जगहों पर घूमने का प्लान भी बनाने लगे हैं. दिलचस्प बात ये है कि कई लोग वीकेंड ट्रिप या रोड ट्रिप पर निकल जाते हैं, लेकिन उन्हें पता ही नहीं होता कि वो अरावली की ही गोद में सफर कर रहे हैं. यहां की हरियाली, प्राचीन मंदिर, झीलें, वाइल्डलाइफ और हवा में बसी ठंडक राजस्थान की उस छवि को तोड़ देती है, जो हम बचपन से किताबों में देखते आए हैं. अगर आप भी वीकेंड पर दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ कहीं जाना चाहते हैं, जहां बजट भी ना बिगड़े और सफर भी यादगार रहे, तो अरावली की ये तीन जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं. आज के इस आर्टिकल में हम आपको माउंट आबू, कुंभलगढ़ और सरिस्का टाइगर रिजर्व के बारे में पूरी जानकारी देंगे. ताकि आप जब अगली बार यहां जाएं, तो सिर्फ एक टूरिस्ट के नजरिये से नहीं, बल्कि इन पहाड़ियों के इतिहास और खूबसूरती को महसूस करते हुए सफर कर सकें.

1. माउंट आबू- राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन
राजस्थान के सिरोही जिले में बसे माउंट आबू का नाम आते ही दिमाग में ठंडी हवाएं, हरियाली और पहाड़ी झीलों का दृश्य सामने आ जाता है. समुद्र तल से करीब 1,220 मीटर की ऊंचाई पर बना ये हिल स्टेशन रेगिस्तान के बीच किसी जादू की तरह लगता है. यहां का मौसम पूरे साल सुकून भरा रहता है, इसलिए गर्मी से भाग रहे लोग यहां का प्लान बनाते ही बनाते हैं.
किसके लिए बेस्ट?
-कपल्स
-फैमिली ट्रिप
-सोलो ट्रैवल
-फ्रेंड्स ट्रिप

कैसे पहुंचें?
-नजदीकी एयरपोर्ट: उदयपुर-(लगभग 165 किमी)
-नजदीकी रेलवे स्टेशन: आबू रोड-(28 किमी)
-दिल्ली से दूरी: लगभग 750 किमी-(कार, बस, ट्रेन सभी विकल्प आसान)

क्या देखें?
-नक्की लेक
-गुरु शिखर
-दिलवाड़ा मंदिर (अपनी आर्टवर्क और इतिहास के लिए फेमस)
-हनीमून पॉइंट और सनसेट पॉइंट

Aravalli weekend destinations

2. कुंभलगढ़- वो किला, जिसकी दीवारों ने इतिहास लिख दिया
राजसमंद जिले का कुंभलगढ़ सिर्फ एक किला नहीं, बल्कि राजस्थान का गर्व है. अरावली की पहाड़ियों के बीच बना ये किला अपनी 36 किमी लंबी दीवार के लिए दुनिया भर में फेमस है. यही दीवार इसे दुनिया की दूसरी सबसे लंबी वॉल बनाती है, चीन की ग्रेट वॉल के बाद.

खास बातें जो इसे अलग बनाती हैं:
-इसका नाम यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट-में शामिल है
-मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म यही हुआ था
-यहां का किला ऊंचाई पर बना है, जिससे पूरे आसपास की घाटियां एक नज़र में दिखती हैं

खर्चा कितना आता है?
अगर स्मार्ट प्लानिंग करें, तो यहां घूमने-फिरने, स्टे और खाना मिलाकर 10,000 रुपये के अंदर-पूरा ट्रिप कवर हो जाता है.

Aravalli weekend destinations

3. सरिस्का टाइगर रिजर्व- जहां जंगली दुनिया आपके सामने जिंदा हो उठती है
अगर आपकी ट्रैवल लिस्ट में एडवेंचर, वाइल्डलाइफ और जंगल सफारी है, तो सरिस्का टाइगर रिजर्व इससे बेहतर नहीं. अलवर जिले में स्थित ये रिजर्व अरावली की पहाड़ियों के बीच फैला है और रॉयल बंगाल टाइगर के लिए फेमस है.

दूरी और रूट
-अलवर से: लगभग 35 किमी
-दिल्ली से: लगभग 200 किमी (4-5 घंटे कार से)
-नजदीकी एयरपोर्ट: जयपुर
-नजदीकी रेलवे स्टेशन: अलवर

यहां की जीप सफारी, जंगल के बीच से होकर गुजरती सड़कों पर पेड़ों से आती रौशनी, और कभी-कभी दूर से दिखते जानवर… ये सब मिलकर एक ऐसा अनुभव बनाते हैं, जो लंबे समय तक दिल में बस जाता है.

ध्यान दें
अरावली पर्वतमाला सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है. ये दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान के हिस्सों से होकर गुजरती है. यानी आप बिना सोचे-समझे कई बार अरावली के बीच सफर कर चुके होंगे.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-aravalli-weekend-travel-history-nature-mount-abu-kumbhalgarh-and-sariska-tiger-reserve-ws-e-10016289.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here