Last Updated:
5 Vitamin Stop Hair Growth: अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या सही से इसका ग्रोथ नहीं हो रहा है तो इसके पीछे 5 विटामिन की कमी हो सकती है. दरअसल, ये विटामिन बालों के पोषण और उसके ग्रोथ में हर तरह से मदद करते हैं लेकिन जब हमारी डाइट में इसके स्रोत नहीं आते हैं तो बाल झड़ने लगते हैं. आजकल जितने युवाओं में बाल झड़ने की परेशानी है, उनमें से ज्यादातर में यही दिक्कतें हैं. इसलिए यदि आपके बाल का भी ग्रोथ नहीं हो रहा है तो इन विटामिन के स्रोत को भोजन में लेना होगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.

बालों के झड़ने की कई वजहें होती हैं. जब बाल फॉलिकल्स के नीचे बल्ब में होते हैं तब उसे ब्लड वैसल्स के माध्यम से पोषण और ऑक्सीजन मिलता है. इस पोषण में विटामिन और मिनिरल का बड़ा योगदान होता है. आमतौर पर लोग जिंक, आयरन जैसे मिनिरल्स पर तो ध्यान देते हैं लेकिन विटामिन को भूल जाते हैं. विटामिन जिन फूड से मिलता है एक तो उनका सेवन कम करते हैं और करते भी हैं तो गलत तरीके से करते हैं. इसलिए पहले यह जान लीजिए कि ये कौन-कौन से विटामिन हैं और इसकी भरपाई कैसे की जा सकती है.

विटामिन ए : Nutrients जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक हेल्दी स्किन और बालों को बनाए रखने के लिए विटामिन ए का पर्याप्त सेवन जरूरी है. हालांकि, अध्ययन यह भी चेतावनी देता है कि इस विटामिन की कमी या अधिकता दोनों ही बालों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए इसके कुदरती स्रोत को खाना चाहिए. विटामिन ए के लिए शकरकंद, गाजर, कद्दू, पालक, पपीता, ब्रोकली, लीवर, अंडे की जर्दी और फैटी मछली आदि का सेवन कीजिए.

विटामिन B7 या बायोटिन : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक हेल्दी लोगों में भी बायोटिन की कमी कम देखने को मिलती है, लेकिन अगर यह कमी गंभीर होने लगे तो इसकी कमी होने पर बाल पतले होने लगते हैं. विटामिन B7 बालों की जड़ों (हेयर फॉलिकल्स) के सही कामकाज में सहायक भूमिका निभाता है. इसके लिए अंडे की जर्दी, दूध, नट्स, बीज, दालें, ओट्स, केला, पालक, मशरूम और एवोकाडो आदि का सेवन करना चाहिए.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

विटामिन सी : हार्वर्ड हेल्थ के मुताबिक विटामिन सी बालों के लिए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन है. भोजन से आयरन को अवशोषित करने के लिए विटामिन सी आवश्यक है. जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या के साथ आयरन की कमी भी होती है, उनके लिए विटामिन सी सप्लीमेंट्स फायदेमंद हो सकते हैं. विटामिन सी के सामान्य स्रोत हैं. विटामिन सी के लिए अमरूद, कीवी, पपीता, अनानास, स्ट्रॉबेरी, लाल शिमला मिर्च, पालक, टमाटर, ब्रसेल्स स्प्राउट्स आदि का सेवन करना चाहिए.

विटामिन डी : अध्ययनों से पता चलता है कि बालों के फॉलिकल साइकिल (बालों के उगने और झड़ने की प्रक्रिया) की शुरुआत में विटामिन डी की भूमिका होती है. हालांकि, इस प्रक्रिया के पीछे के तंत्र को पूरी तरह समझने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है. विटामिन डी की कमी को स्कारिंग एलोपेसिया (जिसमें बालों की जड़ों पर स्थायी नुकसान होता है) से भी जोड़ा गया है. इसके लिए फैटी मछली, लीवर, अंडे की जर्दी, प्लांट मिल्क, ऑरेंज जूस, ब्रेकफास्ट सीरियल्स, दूध और दही का सेवन करना चाहिए. हालांकि सूर्य की रोशनी विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत है.

विटामिन B9 (फोलिक एसिड) : विटामिन B9 कोशिकाओं की वृद्धि और मरम्मत में मदद करता है. हेल्थ लाइन के अनुसार, बालों की ग्रोथ के लिए फोलिक एसिड को लेकर शोध सीमित हैं. एक अध्ययन के मुताबिक सफेद बालों वाले लोगों पर किए गएअध्ययन में पाया गया कि जब इन लोगों में फोलिक एसिड और विटामिन बी-7 व बी-12 की कमी थी तो इन्हें इनका सप्लीमेंट दिया गया तो कुछ महीनों में दोबारा से बाल पनपने लगे. विटामिन बी 9 के लिए पालक, केल, चुकंदर, भिंडी, चना, सोयाबीन, खट्टे फल, केला, मूंगफली, बादाम, ब्राउन राइस और सूरजमुखी के बीज आदि का सेवन करना चाहिए.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-5-vitamin-deficiencies-increase-risk-of-hair-fall-stop-hair-growth-know-how-to-grow-your-hair-10018790.html

















