Home Uncategorized Wish fulfillment remedy। हर मनोकामना होगी पूरी करें ये उपाय

Wish fulfillment remedy। हर मनोकामना होगी पूरी करें ये उपाय

0
1


How To Fulfill Your Wish: हर किसी के जीवन में कुछ ऐसे सपने, इच्छा या लक्ष्य होते हैं, जो वो दिल से चाहते हैं कि जल्दी पूरे हों. कभी नौकरी, कभी शादी, कभी पैसा तो कभी संतान की इच्छा. हम मंदिरों में जाते हैं, व्रत रखते हैं, मन्नतें मांगते हैं लेकिन कई बार फिर भी वो काम अधूरे रह जाते हैं, अगर आप भी ऐसे किसी काम को लेकर परेशान हैं, जो बार-बार अटक रहा है या पूरा नहीं हो पा रहा, तो ये छोटा सा उपाय आपकी मदद कर सकता है. इसमें ना ज्यादा मेहनत लगेगी, ना कोई बड़ा खर्च. बस थोड़ी आस्था और सही दिशा में किया गया एक काम आपकी जिंदगी बदल सकता है. आइए इस विषय में विस्तार से जानते हैं ज्योतिष आचार्य रवि पाराशर से.

क्या है उपाय?
अगर आपके दिल में कोई खास इच्छा है जो काफी समय से पूरी नहीं हो रही हैं. जैसे नौकरी में प्रमोशन, कोई कोर्ट केस, शादी, मकान खरीदना या फिर संतान की प्राप्ति तो नीचे दिया गया उपाय करें:

1. गौरा गणेश की एक फोटो लाएं – वो फोटो जिसमें भगवान गणेश अपनी मां पार्वती (गौरा) के साथ हों. ऐसी फोटो आसानी से बाजार या ऑनलाइन मिल जाती है.

2. उस फोटो को साफ-सुथरे कपड़े से पोंछ लें ताकि उस पर कोई धूल या दाग न रहे.

3. सात रोली के तिलक लगाएं – अपनी अनामिका उंगली से रोली लें और उस फोटो पर सात बार हल्के-हल्के तिलक करें.

4. फोटो को घर के उत्तर-पूर्व कोने (नॉर्थ ईस्ट) में लगाएं – यह दिशा वास्तु और ज्योतिष में बेहद शुभ मानी जाती है. यहां देवी-देवताओं की तस्वीरें रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

5. हर दिन दीपक जलाएं और मन से प्रार्थना करें – कोई लंबा पाठ या मंत्र ज़रूरी नहीं. बस मन में विश्वास और श्रद्धा रखें और अपनी बात साफ शब्दों में गणेश जी और मां पार्वती को कहें.

यह उपाय क्यों असर करता है?
गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी जो हर परेशानी को दूर कर देते हैं. वहीं मां पार्वती दया और ममता की प्रतीक हैं. जब दोनों की एक साथ पूजा की जाती है, तो मन की बात जल्दी सुन ली जाती है.
इस उपाय में दिशा (नॉर्थ ईस्ट), श्रद्धा, और नियमितता – तीनों की अहम भूमिका है.

किन बातों का रखें ध्यान
1. फोटो घर में साफ जगह पर लगाएं, जहां रोज़ पूजा की जा सके.
2. तिलक करते समय कोई गलत भावना या शक मन में न रखें.
3. किसी को नीचा दिखाने या नुकसान पहुंचाने की भावना से ये उपाय न करें, वरना उल्टा असर हो सकता है.

नतीजे कब दिखते हैं?
अगर आपने यह उपाय सच्चे मन से किया, तो आमतौर पर 7 से 21 दिनों के भीतर किसी न किसी रूप में परिणाम मिलने लगता है. कई बार संकेत के रूप में, तो कई बार सीधे आपके काम बनने लगते हैं.

सेहत की समस्या, रिलेशनशिप की उलझन, पैरेंटिग, लाइफस्टाइल, फैशन, पूजा-पाठ, ग्रह-नक्षत्र आदि से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो आप अभी इस WhatsApp लिंक पर क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here