Home Astrology aaj ka panchang 2 january 2026 | paush purnima vrat shubh muhurat...

aaj ka panchang 2 january 2026 | paush purnima vrat shubh muhurat friday laxmi puja ravi yog bhadra kaal ashubh samay | आज का पंचांग, 2 जनवरी 2026 पौष पूर्णिमा व्रत और मुहूर्त

0
1


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 2 January 2026: आज नए साल के दूसरे दिन पौष पूर्णिमा व्रत, शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. आज के दिन 3 शुभ योग हैं. पंचांग के अनुसार आज पौष शुक्ल चतुर्दशी तिथि,  मृगशिरा नक्षत्र, गर करण, शुक्ल योग, पश्चिम का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. शाम को 06:53 पी एम के बाद पूर्णिमा तिथि लग रही है, पूर्णिमा का चंद्रोदय आज है. इस वजह से पौष पूर्णिमा व्रत है. शुक्ल योग दोपहर 01:07 बजे तक है, उसके बाद ब्रह्म योग है. रवि योग सुबह में 07:14 ए एम से लेकर रात 08:04 पी एम तक है. आज शुक्रवार के दिन पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजा का अद्भुत संयोग बना है. लक्ष्मी कृपा से आपके धन, वैभव, संपत्ति आदि में बढ़ोत्तरी होगी.

जो लोग आज पौष पूर्णिमा व्रत हैं, वे सुबह में स्नान के बाद सत्यनारायण भगवान की पूजा करें. उनकी कथा सुनें. फिर सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करें. उनको लाल फूल, कमल पुष्प, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, धूप, दीप, फल आदि अर्पित करें. श्री लक्ष्मी चालीसा, श्री सूक्त, कनकधारा स्तोत्र आदि का पाठ करें. शुक्रवार व्रत कथा सुनें. माता लक्ष्मी को खीर, सफेद मिठाई, बताशे आदि का भोग लगाएं. मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें. उसके बाद रात में चंद्र देव की पूजा करके अर्घ्य दें. इसके बाद पारण करके व्रत को पूरा करें. आज शाम को भद्रा 06:53 पी एम से लग रही है, जिसका वास स्वर्ग में है. इसका धरती पर अशुभ प्रभाव नहीं होता है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 2 जनवरी 2026

आज की तिथि- चतुर्दशी – 06:53 पी एम तक, फिर पूर्णिमा
आज का नक्षत्र- मृगशिरा – 08:04 पी एम तक, उसके बाद आर्द्रा
आज का करण- गर – 08:37 ए एम तक, वणिज – 06:53 पी एम तक, विष्टि – 05:11 ए एम, जनवरी 03 तक, फिर बव
आज का योग- शुक्ल – 01:07 पी एम तक, उसके बाद ब्रह्म
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- वृषभ – 09:25 ए एम तक, उसके बाद मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:14 ए एम
सूर्यास्त- 05:36 पी एम
चन्द्रोदय- 04:18 पी एम
चन्द्रास्त- 07:12 ए एम, जनवरी 03

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 05:25 ए एम से 06:20 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:04 पी एम से 12:46 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:09 पी एम से 02:50 पी एम
अमृत काल: 12:16 पी एम से 01:41 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:53 ए एम, जनवरी 03
रवि योग:07:14 ए एम से 08:04 पी एम

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:14 ए एम से 08:32 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:32 ए एम से 09:50 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:50 ए एम से 11:07 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:25 पी एम से 01:43 पी एम
चर-सामान्य: 04:18 पी एम से 05:36 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:01 पी एम से 10:43 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:25 ए एम से 02:08 ए एम, जनवरी 03
अमृत-सर्वोत्तम: 02:08 ए एम से 03:50 ए एम, जनवरी 03
चर-सामान्य: 03:50 ए एम से 05:32 ए एम, जनवरी 03

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 08:32 ए एम से 09:50 ए एम
राहुकाल- 11:07 ए एम से 12:25 पी एम
यमगण्ड- 03:01 पी एम से 04:18 पी एम
दुर्मुहूर्त- 09:19 ए एम से 10:00 ए एम, 12:46 पी एम से 01:27 पी एम
भद्रा- 06:53 पी एम से 05:11 ए एम, जनवरी 03
भद्रा का वास- स्वर्ग में

शिववास

भोजन में – 06:53 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-2-january-2026-paush-purnima-vrat-shubh-muhurat-friday-laxmi-puja-ravi-yog-bhadra-kaal-ashubh-samay-10020647.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here