Home Astrology aaj-ka-vrishabh-rashifal-taurus-horoscope-today-love-career-business-stop new work, वृषभ राशि वाले ध्यान दें! नए काम की अगर...

aaj-ka-vrishabh-rashifal-taurus-horoscope-today-love-career-business-stop new work, वृषभ राशि वाले ध्यान दें! नए काम की अगर करने वाले हैं शुरूआत, तो पहले जान लें आज का राशिफल

0
0


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज आपके नए काम में बाधा आ सकती है. साथ ही उन्होंने इसके उपाय भी बताए. आइए जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों को आज किन बातों का ध्यान देने की जरूरत है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 2 जनवरी को पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मृगशीर्षा नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं. वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन थोड़ा मिला-जुला रहने वाला है. आज आप अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखें. यदि आप नए काम के शुरुआत की सोच रहे हैं तो फिलहाल आप अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें. आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं.

मिलेगा रुका पैसा

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें उनका रुका हुआ पैसा अचानक वापस मिलेगा. आज आप यात्रा करेंगे तो इससे भी आपको फायदा होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें ऑफिस में बॉस का पूरा सहयोग भी मिलने वाला है. आज आप ऑफिस में बिना तनाव के काम करेंगे. वहीं बात स्टूडेंट्स की करें तो आज आपको अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करने की जरूरत है. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप म्युचुअल फंड या शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. हालांकि इसके पहले आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

लव लाइफ में थोड़ा तनाव

वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज आप अपने पार्टनर को पूरा समय दें और उसकी बातों को समझें. आज आपको अपने वाणी पर भी थोड़ा संयम रखने की जरूरत है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उन्हें भी अपने व्यस्त समय में से अपने जीवन साथी को वक्त देना होगा, वरना इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा. आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करें और घर से बाहर जाते समय एक चम्मच दही खाकर निकलें. इससे आपके काम बनेंगे.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Bharat.one से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वाले ध्यान दें! नए काम की आज करने वाले हैं शुरूआत, तो जान लें राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishabh-rashifal-taurus-horoscope-today-love-career-business-stop-new-work-local18-10021753.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here