Last Updated:
What Is Creatinine: 4.77 mg/dL का क्रिएटिनिन स्तर गंभीर है. लेकिन डॉक्टर बताते हैं कि हर मामले में तुरंत डायलिसिस जरूरी नहीं होता. समय पर इलाज, सही जीवनशैली और नियमित जांच से किडनी की बची हुई कार्यक्षमता को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.
हमारी किडनियां शरीर के लिए नेचुरल फिल्टर की तरह काम करती है. ये खून से गंदगी, जहरीले तत्व और एक्स्ट्रा पानी को छानकर पेशाब के जरिए समय-समय पर बाहर निकालती रहती हैं. इसमें क्रिएटिनिन एक ऐसा पदार्थ है जो मांसपेशियों के काम करने से रोज बनता है और सामान्य स्थिति में किडनियां इसे शरीर से बाहर निकाल देती हैं. लेकिन जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो क्रिएटिनिन खून में जमा होने लगता है. यह किडनी रोग का एक महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है.
डॉ. विजय कुमार सिन्हा, सीनियर डायरेक्टर, इंस्टीट्यूट ऑफ रीनल साइंसेज एंड किडनी ट्रांसप्लांट, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा बताते हैं कि आमतौर पर स्वस्थ व्यक्ति में क्रिएटिनिन का स्तर 1.2 mg/dL से कम होता है. यदि यह स्तर 4.77 mg/dL से ऊपर चला जाए, तो यह किडनी की गंभीर कमजोरी की ओर इशारा करता है. फिर भी मरीज को तुरंत डायलिसिस की जरूरत नहीं होती है.
क्रिएटिनिन क्यों बढ़ता है?
क्रिएटिनिन का बहुत अधिक बढ़ना किडनी की गंभीर खराबी या एडवांस किडनी डिजीज को दिखाता है. इसमें क्रोनिक डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर, डिहाइड्रेशन, किडनी में इंफेक्शन या ब्लॉकेज, लंबे समय तक पेन किलर का सेवन, किडनी इंजरी शामिल हैं.
डायलिसिस कब जरूरी होता है?
डॉक्टर बताते हैं कि डायलिसिस का फैसला सिर्फ एक रिपोर्ट देखकर नहीं किया जाता, बल्कि मरीज की पूरी स्थिति देखकर किया जाता है. जब मरीज में गंभीर लक्षण देखते हैं,
जैसे- सांस फूलना, शरीर में सूजन, उल्टी
– भ्रम की स्थिति या बहुत ज्यादा थकान
– पोटैशियम का खतरनाक स्तर तक बढ़ जाना
– पेशाब बहुत कम होना या बंद हो जाना
– दवाओं से भी किडनी की हालत न सुधरना
इन लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी
शरीर में बढ़ रहे क्रिएटिनिन को गंभीर बनने से रोकने के लिए पैरों, चेहरे या आंखों के आसपास सूजन, बहुत अधिक कमजोरी, भूख न लगना, मतली, सांस लेने में दिक्कत, तेज खुजली, पेशाब का रंग बहुत गहरा होना या पेशाब न होने जैसे लक्षणों पर नजर रखना बहुत जरूरी होता है.
देखभाल और बचाव के उपाय
इलाज के साथ कुछ घरेलू सावधानियां किडनी को और खराब होने से बचा सकती हैं. इसके लिए नमक और पैकेट वाला खाना कम करें, डॉक्टर की सलाह अनुसार प्रोटीन लें, ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल में रखें, पानी डॉक्टर की सलाह से पिएं, बिना पूछे दर्द की दवाएं या हर्बल दवाएं न लें.
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-my-creatinine-is-more-than-4-mgdl-do-i-need-dialysis-know-what-doctor-says-ws-el-10025973.html







