Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 3 January: आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपने मित्र और रिश्तेदारों से लेनदेन करते समय सतर्क रहना चाहिए. बड़ी सावधानीपूर्वक किसी के साथ रुपए का लेनदेन करें, क्योंकि यह कहीं ना कहीं आपको भारी पड़ सकता है. जानिए आज का राशिफल और बचाव के उपाय.
दरभंगा: 3 जनवरी 2026 आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलाफल कारक योग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर धीरज कुमार झा के अनुसार, आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए यात्रा के लिए अच्छा है, लेकिन लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है. जानिए आज का राशिफल और उपाय.
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपने मित्र और रिश्तेदारों से लेनदेन करते समय सतर्क रहना चाहिए. बड़ी सावधानीपूर्वक किसी के साथ रुपए का लेनदेन करें, क्योंकि यह कहीं ना कहीं आपको भारी पड़ सकता है. हो सके तो आज के दिन पैसे का लेनदेन ना करें.

वाहन खरीदने में बरतें सावधानी
इसके अलावा, आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को वाहन खरीदने से बचना चाहिए. मंगल की दृष्टि भी अच्छी नहीं है, और शनि का प्रकोप आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों पर ज्यादा है. इसलिए, चोट और दुर्घटना होने की भी संभावना है.
करें ये उपाय, मिलेगा लाभ
इन अशुभत्व जन्य दोषों से बचाव के लिए, आज के दिन आप सुंदरकांड का पाठ संध्या समय में करें या फिर दिन में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. इसके अलावा, नीलम धारण करना भी लाभदायक हो सकता है.
सावधानी और धैर्य रखें
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपने काम में सावधानी और धैर्य रखना चाहिए. कोई विशेष कार्य आज के दिन ना करें. अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. इसलिए आज के दिन वृश्चिक राशि वालों को अपना समय सावधानी पूर्वक व्यतीत करना चाहिए. साथ में अपने जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपायों को करें. जिससे आपका आज का दिन शुभ होगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-3-january-2026-scorpio-horoscope-in-hindi-be-cautious-with-friends-family-avoid-vehicle-purchase-local18-ws-kl-10025979.html







