Home Food जमशेदपुर में यहां मिलता है कोलकाता स्टाइल चिकन बिरयानी, स्वाद ऐसा कि...

जमशेदपुर में यहां मिलता है कोलकाता स्टाइल चिकन बिरयानी, स्वाद ऐसा कि खाने के लिए लगती है लंबी लाइन

0
0


Last Updated:

जमशेदपुर का जुगसलाई के पास सोनू चिकन बिरयानी की दुकान है. यहां पर कोलकाता स्टाइल में चिकन बिरयानी तैयार किया जाता है. वह रोजाना सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक बिरयानी परोसते हैं. एक प्लेट बिरयानी 100 रुपये में मिलती है

अगर आप बिरयानी के सच्चे शौकीन हैं तो जमशेदपुर का जुगसलाई फाटक आपके लिए किसी तीर्थ से कम नहीं. यहां पिछले करीब 10 वर्षों से सोनू अपने हाथों से तैयार की गई. खास घी वाली कोलकाता स्टाइल चिकन बिरयानी लोगों को खिला रहे हैं. जैसे ही बड़े बर्तन का ढक्कन खुलता है, घी और मसालों की खुशबू चारों ओर फैल जाती है और राह चलते लोग खुद-ब-खुद ठहर जाते हैं. यही खुशबू इस बिरयानी की पहचान बन चुकी है.

वह रोजाना सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक बिरयानी परोसते हैं. उनकी बिरयानी की सबसे बड़ी खासियत है लंबे दाने वाले चावल, जो घी और मसालों के साथ पककर और भी खुशबूदार व स्वादिष्ट हो जाते हैं. कोलकाता स्टाइल बिरयानी में आलू का इस्तेमाल पहले से ही मशहूर है, लेकिन सोनू की बिरयानी में आलू भी उतना ही नरम और स्वाद से भरपूर होता है, जितना चिकन.

एक फुल प्लेट मिलता है 100 रुपये में
कीमत की बात करें तो यहां बिरयानी जेब पर भारी नहीं पड़ती है. हाफ प्लेट ₹70 और फुल प्लेट ₹100 में मिल जाती है. फुल प्लेट में दो बड़े-बड़े चिकन पीस, एक पीस आलू, भरपूर चावल, साथ में रायता और सलाद दिया जाता है. यह मात्रा एक आम आदमी के लिए पूरी तरह से पर्याप्त मानी जाती है, इसलिए यहां से कोई भी भूखा नहीं लौटता है.बिरयानी खाने आए सुधीर बताते हैं कि वह गम्हरिया से करीब 20 किलोमीटर दूर रहते हैं. जब भी उनका इस इलाके से गुजरना होता है, तो सोनू की बिरयानी खाना नहीं भूलते. सुधीर के मुताबिक इस बिरयानी का स्वाद इतना खूबसूरत और लाजवाब है कि मन बार-बार यहीं आने को करता है. घी की खुशबू और मसालों का संतुलन इसे खास बनाता है.

रोजाना 5 से 6 बड़े-बड़े बर्तन बिरयानी की खपत
इस लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोजाना 5 से 6 बड़े-बड़े बर्तन बिरयानी की खपत हो जाती है. दोपहर से लेकर देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रहती है. जुगसलाई फाटक के पास यह छोटा सा ठिकाना आज बिरयानी प्रेमियों के लिए एक बड़ा नाम बन चुका है, जहां स्वाद, खुशबू और किफायती दाम—तीनों का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है.

homelifestyle

यहां मिलता है कोलकाता स्टाइल चिकन बिरयानी, स्वाद ऐसा कि खाने के लिए लगती लाइन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-kolkata-style-tasty-chicken-biryani-available-near-jugsalai-in-jamshedpur-one-plate-price-100-rupees-local18-10028030.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here