Thursday, February 5, 2026
32 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

mobile phone screen breaking frequently Rahu grah could be reason know astrological reasons and remedies | क्या आपके मोबाइल की स्क्रीन भी बार-बार टूट रही है? कहीं मायवी ग्रह का तो हाथ नहीं, जानें इसके पीछे की भयानक खामी!


Mobile Phone Astrology: आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गए हैं. सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक, हम हर काम के लिए अपने मोबाइल पर निर्भर रहते हैं. हम किसी और चीज का ध्यान रखें या ना रखें लेकिन फोन का ध्यान जरूर रखते हैं. इसलिए फोन में हम महंगे स्क्रीन गार्ड और कवर का यूज करते हैं, ताकि अगर गलती से गिर भी जाए तो फोन को कुछ ना हो. लेकिन आपने देखा होगा कुछ लोग के फोन बहुत गिरते हैं, इससे स्क्रीन टूटने का खतरा बढ़ जाता है. अगर ऐसा दो-तीन बार होता है, तो इसे लापरवाही या दुर्घटना माना जा सकता है. लेकिन अगर यह बार-बार होता है, तो कहा जाता है कि इसके पीछे ज्योतिषीय कारण हैं. आइए जानते हैं मोबाइल की स्क्रीन बार-बार टूट रही है तो इसके पीछे क्या ज्योतिष कारण हो सकता है…

मोबाइल फोन का बार-बार गिरना क्या दर्शाता है?
उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, मोबाइल फोन का बार-बार गिरना या उसकी स्क्रीन का टूटना महज़ संयोग नहीं है. यह छाया ग्रह राहु के नकारात्मक प्रभाव का संकेत भी हो सकता है. ज्योतिष के अनुसार, राहु ग्रह का प्रभाव आधुनिक तकनीक, इंटरनेट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बहुत अधिक होता है. मोबाइल फोन एक सोफिस्टिकेटेड इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट होने के कारण राहु का प्रतीक माना जाता है.

इसलिए बार-बार हाथ से गिरता है फोन
कुंडली में राहु जब कमजोर या अशुभ स्थिति में होता है तो व्यक्ति में भ्रम, मतिभ्रम और मानसिक अशांति बढ़ जाती है. इसका सीधा असर व्यक्ति की एकाग्रता पर पड़ता है. इसलिए, एकाग्रता भंग होने पर हाथ में पकड़ी वस्तुओं पर नियंत्रण खोना स्वाभाविक है. यही कारण है कि मोबाइल फोन हाथ से फिसल जाता है. साथ ही फोन का गिरना ही नहीं बल्कि नया फोन खरीदने के बाद भी उसमें सॉफ्टवेयर संबंधी समस्याएं आना, फोन का बार-बार हैंग होना या अचानक बंद हो जाना भी राहु दोष के महत्वपूर्ण लक्षण हैं.

आर्थिक परेशानियां और मानसिक चिड़चिड़ापन
अगर कुंडली में राहु ग्रह अशुभ संकेत देने लगे तो व्यक्ति के जीवन में अचानक से कई बदलाव आ सकते हैं. आजकल मोबाइल स्क्रीन की मरम्मत बहुत महंगी हो जाती है. बार-बार स्क्रीन टूटने से अनावश्यक खर्चे होते हैं, जो आपके मासिक बजट पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं. इसके अलावा, राहु के प्रभाव से व्यक्ति को सही निर्णय लेने में कठिनाई होती है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा और जिद्दीपन बढ़ जाता है. यह मानसिक अशांति परिवार के सदस्यों या दोस्तों के साथ अनावश्यक झगड़ों का कारण बन सकती है.

राहु दोष से मुक्ति पाने के सरल ज्योतिषीय उपाय
ज्योतिष शास्त्र ने राहु के नकारात्मक प्रभाव से छुटकारा पाने के कुछ कारगर उपाय बताए हैं. राहु को वश में करने की शक्ति केवल भगवान शिव के पास है. इसलिए, प्रतिदिन ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करने से मानसिक स्थिरता और एकाग्रता प्राप्त होती है. कौवों या अन्य पक्षियों को दाना खिलाना और शनिवार को काले तिल दान करना राहु दोष के प्रभाव को कम करता है.

दुर्गा पूजा और रंगों का प्रयोग
जिन लोगों को राहु की अशुभ स्थिति का सामना करना पड़ता है, उन्हें दुर्गा पूजा करने से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं. राहु को नीला रंग बहुत पसंद होता है. हालांकि, राहु दोष होने पर इस रंग का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए. अगर आपका फोन बार-बार खराब हो जाता है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि राहु आपकी राशि में अनुकूल स्थिति में नहीं है. इन ज्योतिषीय उपायों के साथ-साथ मोबाइल फोन का उपयोग करते समय थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतना भी आवश्यक है. फोन के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले रिंग होल्डर या स्ट्रैप का उपयोग करने जैसी शारीरिक सावधानियां बरतना भी जरूरी है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/mobile-phone-screen-breaking-frequently-rahu-grah-could-be-reason-know-astrological-reasons-and-remedies-ws-kl-10088654.html

Hot this week

मक्के की राब रेसिपी राजस्थान का पारंपरिक पौष्टिक भोजन बनाने की विधि.

मक्के की राब राजस्थान का एक पारंपरिक भोजन...

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...

Topics

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...

Vaishali Baba Bateshwar Nath Dham offers baingan to mahadev

प्रभात कुमार/वैशाली: जब बात महादेव की पूजा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img