Aaj Ka Kumbh Rashifal 23 January 2026 : छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति बताती हैं कि कुंभ राशि वालों के जीवन में आज से एक नया सकारात्मक चक्र शुरू होने जा रहा है. भावनात्मक उतार-चढ़ाव के बावजूद मानसिक शांति महसूस होगी. बीते समय में किए गए परिश्रम का फल धीरे-धीरे मिलने लगेगा, जिससे करियर, बिजनेस और पारिवारिक जीवन में ग्रोथ और संतुलन आएगा.
भावनात्मक स्थिति और रिश्ते
आज कुंभ राशि वालों के भावनात्मक बदलाव धीरे-धीरे होंगे. रिश्तों में समझदारी के छोटे-छोटे पल दिल को सुकून देंगे. पर्सनल लाइफ में पार्टनर के साथ तालमेल बना रहेगा, हालांकि किसी बात को लेकर हल्की बहस हो सकती है. ऐसे में शांत रहना और संवाद बनाए रखना जरूरी होगा.
करियर और भविष्य की दिशा
करियर और बिजनेस के लिहाज से आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. आपने अब तक जो मेहनत की है, उसका लगभग 30 प्रतिशत परिणाम मिल चुका है और आगे और बेहतर सफलता मिलने के योग हैं. नया विजडम, नए अवसर और नए बिजनेस की संभावनाएं बन रही हैं. जो भी नया कार्य शुरू कर रहे हैं, उस पर पूरा ध्यान दें—सफलता जरूर मिलेगी.
स्वास्थ्य का हाल
हेल्थ को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है. पैर और सिर दर्द की समस्या हो सकती है, लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखती. कुल मिलाकर स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक खुशी और ऊर्जा मिलेगी.
पारिवारिक सुख और उपाय
परिवार के साथ खुशियां एंजॉय करेंगे. आने वाले समय में जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. आज लक्ष्मी जी या दुर्गा जी के मंदिर में लड्डू का भोग लगाना शुभ रहेगा. साथ ही, अपने जीवनसाथी को लाल गुलाब देना रिश्तों में मिठास बढ़ाएगा.
आज का शुभ संकेत
लकी कलर: रेड और पिंक
लकी नंबर: 5
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kumbh-rashifal-23-january-2026-aquarius-horoscope-today-career-safalta-yog-local18-ws-l-10097620.html







