अयोध्या: मानव जीवन पर ज्योतिष शास्त्र का विशेष प्रभाव होता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ही व्यक्ति के भविष्य कुंडली और स्वभाव का आकलन किया जाता है, इसके अलावा दिन नक्षत्र और तिथि का सनातन धर्म में विशेष प्रभाव भी माना जाता है. सनातन धर्म में तिथियां और पर्वों का विशेष महत्व भी होता है. ऐसी स्थिति में आज 23 जनवरी है और 23 जनवरी के दिन कैसा रहेगा ग्रह नक्षत्र. इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे पर कैसा पड़ेगा प्रभाव. किस क्षेत्र में होगी उन्नति. क्या रखें नाम. इन तमाम सवालों का जवाब आज हम आपको इस रिपोर्ट में विस्तार से बताते हैं, तो चलिए जानते हैं.
सनातन धर्म में तिथियों और पर्वों का विशेष महत्व बताया गया है. अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार 23 जनवरी को बसंत पंचमी की पावन तिथि है. यह दिन देवी सरस्वती को समर्पित होता है और विद्या, बुद्धि तथा शुभ आरंभ का प्रतीक माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल होता है.विशेष रूप से यदि इस दिन किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसे अत्यंत शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है.
ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा दोपहर 1:40 बजे से पहले जन्म लेने वाले बच्चे विलक्षण प्रतिभा के धनी होते हैं ऐसे बच्चे बचपन से ही असाधारण शब्दावली, तीव्र बुद्धि और रचनात्मक सोच का परिचय देते हैं.वे न केवल अपने परिवार का नाम रोशन करते हैं बल्कि समाज में भी विशेष पहचान बनाते हैं.वहीं मध्यान बेला में जन्म लेने वाले बच्चों के बारे में बताया गया है कि वे समाज में नया आयाम स्थापित करेंगे ऐसे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा और उन्हें शिक्षा, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है.
इस दिन मीन राशि प्रभावी रहेगी इसलिए जन्म लेने वाले बच्चों का नामकरण मीन राशि के अनुसार करना शुभ माना गया है. शाम के समय जन्म लेने वाले बच्चे गंभीर, चिंतनशील और अनुशासित स्वभाव के होते हैं. ये बच्चे विद्या में निपुण होते हैं और जीवन में महत्वपूर्ण पदों को प्राप्त करते हैं पंडित कल्कि राम बताते हैं कि बसंत पंचमी के दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर देवी सरस्वती की विशेष कृपा बनी रहती है, जिससे उन्हें ज्ञान, विवेक और बौद्धिक क्षमता का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रात के समय जन्म लेने वाले बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में उनके लिए विशेष पूजा-पाठ और सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. मीन राशि के लिए शुभ नामाक्षर बताए गए हैं दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दा और च इन अक्षरों के आधार पर बच्चों के नाम जैसे दिव्य, दिशा, देव, थानवी, दूजा, दीपक और चेतन रखे जा सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-ayodhya-23-january-basant-panchami-astrology-birth-prediction-local18-10098392.html







