Saturday, March 7, 2026
23 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

सर्दियों में ‘जहर’ बन सकती हैं ये 5 हेल्दी चीजें! आयुष डॉक्टर ने दी चेतावनी, सेहत बनाने के चक्कर में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती? – Uttar Pradesh News


Last Updated:

Winter health mistakes :  जनवरी की कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच खुद को फिट रखना एक बड़ी चुनौती है।.अक्सर हम अपनी डाइट में दही, केला, खीरा और स्प्राउट्स जैसी चीजों को यह सोचकर शामिल करते हैं कि ये सेहतमंद हैं, लेकिन आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल के अनुसार, सर्दियों में ये ‘सुपरफूड्स’ आपके शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं.

Winter health mistakes : जनवरी की कड़ाके की ठंड अपने चरम पर है. इस मौसम में खुद को फिट रखने के लिए हम अक्सर उन चीजों का सेवन बढ़ा देते हैं जिन्हें हम सेहतमंद मानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ हेल्दी चीजें सर्दियों में आपके शरीर के लिए ‘विलेय’ (नुकसानदेह) साबित हो सकती हैं? आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल के अनुसार, सर्दियों में शरीर में कफ और वात दोष बढ़ जाता है. ऐसे में ठंडी तासीर वाले आहार सर्दी, खांसी, जोड़ों में दर्द और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं.

इन 5 चीजों को सीमित करें

  1. दही: डॉ. मोहम्मद इकबाल बताते हैं कि दही वैसे तो प्रोबायोटिक्स का खजाना है, लेकिन सर्दियों में इसका सेवन सोच-समझकर करना चाहिए. दही की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर में कफ को तेजी से बढ़ाती है. इसके सेवन से बार-बार खांसी, साइनस ब्लॉक होना और नाक बहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जोड़ों के दर्द से जूझ रहे मरीजों के लिए यह अकड़न पैदा कर सकता है. यदि दही खाना ही है, तो केवल धूप खिली होने पर दोपहर में लें, लेकिन रात में इसे भूलकर भी न छुएं.
  2. केला: केला एक संपूर्ण आहार माना जाता है, लेकिन इसकी ठंडी और भारी तासीर सर्दियों में पाचन तंत्र को धीमा कर देती है. डॉ. इकबाल के मुताबिक, ठंड के मौसम में केला खाने से शरीर में सुस्ती, गैस और वजन बढ़ने की आशंका रहती है. विशेषकर रात के समय केला खाने से सीने में जकड़न हो सकती है. अगर आपको केला पसंद है, तो इसे दिन के समय ही सीमित मात्रा में लें.
  3. खीरा: अक्सर लोग सलाद के रूप में खीरा खाना पसंद करते हैं, लेकिन डॉ. इकबाल के अनुसार सर्दियों में खीरा शरीर को जरूरत से ज्यादा ठंडा कर देता है. जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उन्हें खीरा खाने से लूज मोशन, गैस और ब्लोटिंग (पेट फूलना) की शिकायत हो सकती है. जो लोग पहले से ही गैस्ट्रिक समस्याओं से परेशान हैं, उन्हें सर्दियों के महीनों में खीरे से परहेज करना ही बेहतर है.
  4. स्प्राउट्स (अंकुरित अनाज): हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माने जाने वाले स्प्राउट्स हर किसी के लिए सर्दियों में सही नहीं होते. आयुष चिकित्सा अधिकारी बताते हैं कि कच्चे स्प्राउट्स शरीर में वात दोष को बढ़ाते हैं. इससे पेट दर्द, गैस और आईबीएस (IBS) जैसे लक्षण उभर सकते हैं. कमजोर पाचन वालों के लिए इसे पचाना मुश्किल होता है. सर्दियों में स्प्राउट्स को कच्चा खाने के बजाय हल्का उबालकर या डॉक्टर की सलाह पर ही लें.
  5. चाय और कॉफी: ठंड में बार-बार गर्म चाय या कॉफी पीना एक आदत बन जाती है. डॉ. इकबाल चेतावनी देते हैं कि दिन भर में एक या दो कप से ज्यादा कैफीन का सेवन वात दोष को बिगाड़ सकता है. इसकी अधिकता से नींद में खलल, शरीर में ड्राइनेस (सूखापन) और बेचैनी बढ़ सकती है. सर्दियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए हर्बल टी या गुनगुने पानी का विकल्प चुनना ज्यादा बेहतर है.

एक्सपर्ट की सलाह
डॉक्टर का कहना है कि ये सभी चीजें पोषक तत्वों से भरपूर हैं, लेकिन मौसम के अनुसार खानपान में बदलाव जरूरी है. सर्दियों में शरीर को ऐसे भोजन की आवश्यकता होती है जो हल्का, गरम और आसानी से पचने वाला हो. सही समय और सही मात्रा में किया गया भोजन ही आपको मौसमी बीमारियों से बचा सकता है.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा। लक्ष्मी नारायण ने अपने लंबे करियर में डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक के विभिन्…और पढ़ें

homelifestyle

सर्दियों में ‘जहर’ बन सकती हैं ये 5 हेल्दी चीजें! आयुष डॉक्टर ने दी चेतावनी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-healthy-foods-to-avoid-in-winter-ayurveda-doctor-tips-curd-banana-sprouts-side-effects-hindi-local18-10095317.html

Hot this week

Kandariya Mahadeva Temple This Khajuraho temple is made of over 800 sculptures and large stones | 800 से ज्यादा मूर्तियां और बड़े पत्थरों को...

होमफोटोधर्म800 से ज्यादा मूर्तियां और पत्थरों को काटकर...

Topics

Kandariya Mahadeva Temple This Khajuraho temple is made of over 800 sculptures and large stones | 800 से ज्यादा मूर्तियां और बड़े पत्थरों को...

होमफोटोधर्म800 से ज्यादा मूर्तियां और पत्थरों को काटकर...

किचन में नया ट्रेंड! राइस पेपर शीट्स से बनाएं हेल्दी और कुरकुरे स्नैक्स, जानें आसान टिप्स

होमफोटोलाइफ़फूडमैदे का हेल्दी विकल्प है राइस पेपर शीट्स,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img