Last Updated:
आज भी हमारे देश में लोग आयुर्वेद पर गहरा भरोसा करते हैं, क्योंकि आयुर्वेद में हर मर्ज का देसी इलाज बताया गया है. ऐसी ही एक खास औषधि है करी का पौधा, जो स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं है. पोषक तत्वों से भरपूर यह पौधा शरीर की कई समस्याओं में राहत दिलाने की क्षमता रखता है, यही वजह है कि आयुर्वेद में इसका खास महत्व बताया गया है.

आज भी हमारे यहां खेत खलिहानों बाग बगीचों व पार्को में कई ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जिनका उपयोग प्राचीन काल से विभिन्न बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है. इन्हीं में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी पौधा है नीम करी, जिसे आम भाषा में करी पत्ता भी कहा जाता है. आयुर्वेद में नीम करी को औषधियों का भंडार माना गया है. आयुर्वेद के अनुसार, नीम करी की पत्तियां, फूल और बीज तीनों ही स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. इसके विभिन्न भागों में कई प्रकार के औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करते हैं.

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन )ने Bharat.one से बातचीत मे बताया करी एक औषधीय पौधा है. इसके पत्ते, छाल, बीज हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम खनिज और विटामिन A, B जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं.

बढ़ते वजन को करता है कंट्रोल करी पत्ता का सेवन करने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. रोजाना इन पत्तियों का सेवन करने से तेजी से फैट बर्न होता है और वजन कम होता है. इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और बॉडी डिटॉक्स होती है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ता का सेवन बेहद फायदेमंद है. शुगर के मरीज करी पत्ता को सुखाकर उसे कूटकर उसका पाउडर बना लें. इस पाउडर को सुबह और शाम में 3-4 ग्राम खाएं, ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल रहेगा.

फोड़े फुंसी की समस्या में फायदेमंद करी पत्ता स्किन की समस्याओं का बेहतरीन इलाज है. कहीं भी फोड़े फुंसी हो तो आप करी पत्ता को पीसकर पेस्ट बना लें और उस फोड़े पर लगाएं आपको जल्द ही फोड़े और फुंसी से राहत मिलेगी.

पेट की समस्या में फायदेमंद अगर आपके कभी भी पेट में दर्द हो तो आप करी पत्ता का इस्तेमाल कीजिए. आप 2-3 ग्राम करी पत्ता को लेकर 2 गिलास पानी में उबाल लें. जब पानी आधा बच जाए तो उसे छानकर पीएं. इस पानी का सेवन करने से पेट दर्द और पेट के अफ्फारा देने से लाभ मिलता है.

बालों की समस्या में फायदेमंद हेयर फॉल से परेशान हैं तो बालों पर करी पत्ता का इस्तेमाल कीजिए. स्कैल्प पर होने वाली सारी परेशानियों को दूर करने के लिए और डैंड्रफ से निजात दिलाने में करी पत्ता का सेवन बेहद असरदार साबित होता है. बालों पर करी पत्ता का इस्तेमाल करने के लिए आप करी पत्ते को पीसकर उसका हेयर मास्क बना लें और बालों पर लगाएं. इसका इस्तेमाल बालों पर करने से हेयर ग्रोथ बढ़ती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-curry-leaves-benefits-ayurvedic-health-local18-10103782.html






