Last Updated:
Private Jet World Tour: मुंबई से शुरू होने वाला यह 23 दिन का प्राइवेट जेट वर्ल्ड टूर इन दिनों खूब चर्चा में है. 99 लाख रुपये की कीमत वाला यह पैकेज सात देशों की लग्जरी जर्नी कराता है. प्राइवेट जेट, ऑनबोर्ड डॉक्टर, शेफ और फिल्ममेकर जैसी सुविधाएं इसे खास बनाती हैं. माल्टा से लेकर चीन तक का यह सफर कम्फर्ट और एक्सक्लूसिविटी पर फोकस करता है. यह टूर उन लोगों के लिए है, जिनके लिए ट्रैवल बजट नहीं, एक्सपीरियंस मायने रखता है.

Private Jet World Tour: आज के समय में जब ज्यादातर लोग ट्रैवल प्लान बनाते वक्त फ्लाइट ऑफर्स, होटल डिस्काउंट और छुट्टी की मंजूरी जैसी चीजों में उलझे रहते हैं, वहीं एक अलग ही दुनिया है लग्जरी ट्रैवल की. इस दुनिया में घूमना सिर्फ जगह बदलने का जरिया नहीं होता, बल्कि यह कम्फर्ट, एक्सक्लूसिविटी और बिना किसी समझौते के एक्सपीरियंस लेने का तरीका होता है. हाल ही में ऐसा ही एक ट्रैवल पैकेज चर्चा में आया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे ट्रैवल लवर्स भी रुककर सोचने पर मजबूर हो गए. मुंबई से शुरू होने वाला 23 दिन का वर्ल्ड टूर, वो भी प्राइवेट जेट में, और कीमत पूरे 99 लाख रुपये प्रति व्यक्ति. सवाल यही है कि क्या आप इतना खर्च इस लग्जरी सफर के लिए करेंगे.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ट्रैवल एडवाइजर ने इस वर्ल्ड टूर का एक अखबार का विज्ञापन शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस विज्ञापन में जिस टूर पैकेज की जानकारी दी गई, उसका नाम है The Q Odyssey. यह एक प्राइवेट जेट वर्ल्ड टूर है, जिसे The Q Experiences ने क्यूरेट किया है. विज्ञापन के मुताबिक यह सफर 23 दिनों का है और इसमें सात अलग-अलग देशों की यात्रा कराई जाएगी. सफर की तारीखें 6 जून से 28 जून तक तय की गई हैं. लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह थी इसकी कीमत, जो है 99 लाख रुपये प्रति व्यक्ति.

विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रैवल एडवाइजर ने लिखा कि 23 दिन का वर्ल्ड टूर, वो भी प्राइवेट जेट में, सिर्फ 99 लाख रुपये में. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन लोग इसके लिए साइन अप करते हैं. इसके बाद से ही यह पैकेज लग्जरी ट्रैवल को लेकर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

The Q Odyssey को ऐसे ट्रैवलर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम समय में ज्यादा देशों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, बिना कमर्शियल फ्लाइट्स की भागदौड़ और एयरपोर्ट की थकान के. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक 2026 का यह वर्ल्ड टूर इसका तीसरा एडिशन है. यानी पहले भी ऐसे हाई एंड टूर हो चुके हैं और इनका एक खास क्लास ऑडियंस मौजूद है.

यह टूर कुल 23 दिनों का है और इसमें यूरोप, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका और एशिया के सात देशों को कवर किया जाएगा. इन देशों में माल्टा, मोरक्को, ग्रीनलैंड, अमेरिका, साउथ कोरिया, मंगोलिया और चीन शामिल हैं. सबसे खास बात यह है कि इन सभी देशों के बीच यात्रा एक प्राइवेट लग्जरी जेट से कराई जाएगी, जिसमें मॉडर्न सुविधाएं मौजूद होंगी. सफर मुंबई से शुरू होगा और मुंबई पर ही खत्म होगा, यानी यह पूरी तरह इंडिया टू इंडिया वर्ल्ड टूर है.

इस लग्जरी सफर की शुरुआत होती है माल्टा की राजधानी वैलेट्टा से, जहां यात्रियों को तीन रात रुकने का मौका मिलेगा. यहां के ऐतिहासिक रास्ते, समुद्री नजारे और पुरानी इमारतें इस स्टॉप को खास बनाती हैं. इसके बाद जेट मोरक्को के शहर मराकेश पहुंचता है, जहां भी तीन रात का ठहराव रखा गया है. रंगीन बाजार, संस्कृति और आर्किटेक्चर का अनुभव यहां यात्रियों को मिलेगा.

अफ्रीका के बाद सफर ग्रीनलैंड की राजधानी नूक की ओर बढ़ता है. यहां भी तीन रात रुककर नेचर, बर्फीले लैंडस्केप और सुकून भरे माहौल का अनुभव कराया जाएगा. इसके बाद अगला स्टॉप है अमेरिका का एंकोरेज, अलास्का, जहां फिर से तीन रात का ठहराव होगा. यहां की नैचुरल ब्यूटी और ओपन स्पेसेज इस टूर को एक अलग ही फील देते हैं.

इसके बाद जर्नी एशिया की ओर लौटती है. पांचवां स्टॉप है साउथ कोरिया की राजधानी सियोल, जहां मॉडर्न सिटी लाइफ और ट्रेडिशनल कल्चर का मिक्स देखने को मिलेगा. इसके बाद मंगोलिया के गोबी डेजर्ट में तीन रात बिताई जाएंगी, जहां खुले मैदान, अलग जीवनशैली और अनोखा माहौल यात्रियों को एक बिल्कुल नया अनुभव देगा. आखिरी इंटरनेशनल स्टॉप है चीन का लीजियांग, जहां तीन रात रुकने के बाद प्राइवेट जेट वापस मुंबई लौटेगा.

इस पूरे टूर का सबसे बड़ा आकर्षण है प्राइवेट जेट का अनुभव. जेट में पूरे सफर के दौरान एक डेडिकेटेड फिजिशियन मौजूद रहेगा, जिससे मेडिकल सेफ्टी को लेकर यात्रियों को चिंता नहीं करनी पड़ेगी. लगेज हैंडलिंग और पोर्टर सर्विस भी शामिल है, जिससे हर डेस्टिनेशन पर मूवमेंट आसान हो जाता है. क्योंकि सफर की शुरुआत और अंत भारत में ही है, इसलिए अलग-अलग इंटरनेशनल फ्लाइट्स बुक करने का झंझट भी खत्म हो जाता है.

फ्लाइट के दौरान इन फ्लाइट एंटरटेनमेंट की सुविधा मिलेगी, ताकि लंबी उड़ानों में भी बोरियत न हो. खाने की जिम्मेदारी मशहूर इंडियन शेफ विक्की रत्नानी संभालेंगे. मेन्यू को सोच-समझकर डिजाइन किया गया है और यह वेजिटेरियन फ्रेंडली भी होगा, ताकि हर तरह के ट्रैवलर को कम्फर्ट मिले.

यह टूर सिर्फ फ्लाइट और होटल तक सीमित नहीं है. इस सफर में एक प्रोफेशनल फिल्ममेकर भी साथ रहेगा, जो पूरे टूर के खास पलों को फोटो और वीडियो में कैद करेगा. इसके अलावा लिमिटेड लॉन्ड्री सर्विस भी दी जाएगी, जिससे इतने लंबे सफर में कपड़ों की टेंशन न रहे. हर डेस्टिनेशन पर प्रोफेशनल गाइडेड टूर होंगे, जहां एक्सपर्ट टूर डायरेक्टर्स, मैनेजर्स और लोकल गाइड्स पूरी व्यवस्था संभालेंगे.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-mumbai-se-private-jet-23-din-world-tour-99-lakh-luxury-travelq-odyssey-details-ws-kl-10077087.html







