Last Updated:
जिंदा मवेशियों और इंसानों का मांस खाने वाला कीड़े का आंतक दोबारा शुरू हो गया है. इससे पहले 1966 में इसे पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया गया था. लेकिन हाल ही में फिर से अमेरिका में इसके कारण 7 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं.
न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म नाम का एक खतरनाक कीड़ा फिर से फैल रहा है. यह कीड़ा मक्खी के लार्वा (इल्ली) के रूप में जानवरों और इंसानों के शरीर में घावों के अंदर जाकर मांस को खाना शुरू कर देता है. इस संक्रमण से अब तक मेक्सिको और दक्षिण अमेरिका में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 1,190 लोग संक्रमित हुए हैं.
इस समय मेक्सिको में 601 जानवरों में ये इंफेक्शन एक्टिव है. इनमें से 8 मामले तमाउलीपास राज्य में पाए गए हैं, जो अमेरिका के टेक्सास राज्य से सटा हुआ है. इसी वजह से अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है.
CDC ने डॉक्टरों, पशु चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को इस बीमारी पर नजर रखने को कहा है. स्क्रूवर्म को एक “बहुत विनाशकारी कीट” बताया गया है. यह कीड़ा पहले 1966 में अमेरिका से खत्म कर दिया गया था. बाद में 2016 में फ्लोरिडा में हिरणों में संक्रमण मिला, लेकिन 2017 में फिर से इसे खत्म कर दिया गया था.
यह कीड़ा अपने अंडे जानवरों या इंसानों के खुले घावों, नाक, मुंह या अन्य नमी वाले हिस्सों में देता है. इन अंडों से निकलने वाली इल्लियां मांस को खाती हैं. सबसे ज्यादा खतरा गाय, भैंस, घोड़े और सूअरों को होता है. लेकिन कुत्ते, बिल्ली और इंसान भी इसकी चपेट में आ सकते हैं. अगर समय पर इलाज न हो, तो यह संक्रमण जानलेवा हो सकता है.
1960 से पहले टेक्सास में हर साल करीब 10 लाख मवेशियों में स्क्रूवर्म का इलाज करना पड़ता था.इस कीड़े को रोकने के लिए पहले एक खास तरीका अपनाया गया था. मादा मक्खी अपने जीवन में सिर्फ एक बार ही प्रजनन करती है, जबकि नर कई बार करता है. वैज्ञानिकों ने गामा किरणों से नर मक्खियों को बांझ बनाया और उन्हें बड़ी संख्या में छोड़ा. ये बांझ नर मादा से मिलते थे, लेकिन अंडे नहीं बनते थे. इस “स्टेराइल इंसेक्ट तकनीक” से 1982 तक अमेरिका, मेक्सिको और मध्य अमेरिका के कई हिस्सों से स्क्रूवर्म खत्म हो गया.
CDC के अनुसार, बिना नियंत्रण के पशुओं की आवाजाही, डेरियन गैप क्षेत्र से बढ़ता आवागमन और नए खेती क्षेत्र इसके फैलाव के कारण हैं. वैज्ञानिक यह भी मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ता तापमान इस कीड़े को फैलने में मदद कर रहा है.
अभी तक अमेरिका में इंसानों या जानवरों में कोई मामला नहीं मिला है. फिर भी CDC ने लोगों को जागरूक करने और समय पर पहचान, जांच और इलाज के लिए यह चेतावनी जारी की है. सतर्कता ही इस खतरनाक बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा तरीका है.
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-spread-of-flesh-eating-parasite-enter-the-body-through-wounds-and-eat-human-flesh-ws-l-10104467.html






