Home Lifestyle Health Why Nighttime Urination Wakes You Up Know Causes Explained | रात में...

Why Nighttime Urination Wakes You Up Know Causes Explained | रात में पेशाब लगने पर नींद क्यों खुल जाती है

0
1


Why You Wake Up for Pee While Sleeping: अक्सर आपने महसूस किया होगा कि जब आपको पेशाब लगता है, तब आपकी गहरी नींद भी टूट जाती है. सोते वक्त अचानक पेशाब लगने से आंख खुल जाना बहुत कॉमन बात है. आपने भी इस तरह का अनुभव किया होगा. कई लोग सोचते हैं कि यह बस ज्यादा पानी पीने की वजह से होता है, लेकिन असल में इसके पीछे शरीर की एक पूरी बायोलॉजिकल प्रोसेस काम कर रही होती है. नींद और ब्लैडर का सीधा कनेक्शन होता है. जब दोनों के बीच संतुलन बिगड़ता है, तो नींद टूट जाती है. आइए समझते हैं कि उस समय शरीर के अंदर आखिर होता क्या है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जब हम सोते हैं, तो शरीर एक खास हार्मोन रिलीज करता है, जिसे एंटी-ड्यूरेटिक हार्मोन (ADH) कहते हैं. यह हार्मोन किडनी को संकेत देता है कि रात में कम पेशाब बनाया जाए, ताकि नींद बार-बार न टूटे. स्वस्थ व्यक्ति में यही कारण होता है कि रातभर पेशाब नहीं लगती है. हालांकि जब किसी वजह से इस हार्मोन का स्तर कम हो जाता है, तो किडनी ज्यादा पेशाब बनाने लगती है और ब्लैडर जल्दी भर जाता है. इससे रात में भी लोगों को वॉशरूम जाना पड़ता है.

डॉक्टर्स की मानें तो जैसे-जैसे ब्लैडर में पेशाब भरता है, उसकी दीवारों में मौजूद नर्व्स खिंचाव महसूस करती हैं. ये नर्व्स सीधे दिमाग को संदेश भेजती हैं कि अब ब्लैडर भर चुका है. दिन में दिमाग इन संकेतों को कुछ देर दबा सकता है, लेकिन नींद के दौरान दिमाग ज्यादा सेंसिटिव होता है. जैसे ही दबाव तय सीमा से ऊपर जाता है, दिमाग नींद तोड़कर आपको जगा देता है. इसकी वजह से गहरी नींद में होने के बावजूद आप पेशाब का प्रेशर बढ़ते ही जाग जाते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अगर आपकी नींद पहले से ही हल्की है, तो तनाव, थकान, स्क्रीन टाइम या हार्मोनल असंतुलन की वजह से ब्लैडर का हल्का सा दबाव भी नींद खोलने के लिए काफी होता है. गहरी नींद में यह सिग्नल देर से असर करता है, लेकिन उथली नींद में शरीर तुरंत प्रतिक्रिया देता है. यही वजह है कि कुछ लोगों की नींद बार-बार पेशाब के कारण टूटती है. सोने से पहले ज्यादा पानी, चाय, कॉफी या शराब पीना ब्लैडर को जल्दी भर देता है. इसके अलावा डायबिटीज, यूरिन इंफेक्शन, प्रोस्टेट की समस्या, हार्मोनल बदलाव, उम्र बढ़ना और मोटापा भी रात में पेशाब की वजह बन सकते हैं. कई बार हाई बीपी या किडनी प्रॉब्लम्स भी इसकी वजह होती हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-science-behind-waking-up-to-pee-at-night-urination-facts-peshab-aane-par-neend-kyun-khul-jati-hai-10109314.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here