Last Updated:
भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता होने जा रहा है. इस बीच एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक चीज कॉमन है और वह ही नीला रंग. आइए जानते हैं इस रंग का धार्मिक महत्व क्या है…

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच 27 जनवरी को मुक्त व्यापार समझौता (FTA) होने जा रहा है. इस डील को मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है. क्योंकि यह 200 करोड़ से अधिक लोगों के लिए एक एकीकृत बाजार बनाता है, जो वैश्विक व्यापार का लगभग एक-तिहाई हिस्सा कवर करता है. इस डील को फाइनल करने के लिए यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा भारत पहुंच हैं और वह रिपब्लिक डे के मुख्य अतिथि भी बने हैं.

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता होने जा रहा है और इस मौके पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और भारत के प्रधानमंत्री में तीनों में एक चीज कॉमन नजर आई और वह है नीले रंग के कपड़े. हिंदू धर्म में नीले रंग को शांति और स्थितरता को दर्शाता है. आपने देखा होगा कि भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण को भी नीले रंग का दिखाया जाता है क्योंकि वे ही सर्वव्यापी हैं, जबकि शिव का नीला कंठ विष पीने की उनकी क्षमता और संरक्षण का प्रतीक है.

उर्सुला वॉन डेर लेयेन, एंटोनियो कोस्टा और भारतीय प्रधानमंत्री का नीला रंग पहनना यह दर्शाता है कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच रिश्ते अब से स्थिर, मजबूत और ज्यादा विश्वास से भरे हुए होंगे. यह रंग ना केवल उनके व्यक्तिगत स्टाइल को बल्कि उनकी सांस्कृतिक संवेदनशीलता को भी उजागर करता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

धार्मिक ज्योतिष में नीला रंग शांति और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह रंग भक्तों में समर्पण और ईश्वरीय आस्था को बढ़ावा देता है. भारतीय संस्कृति में, नीला रंग भगवान कृष्ण से भी जुड़ा हुआ है, जो प्रेम और भक्ति के प्रतीक हैं.

शुभ कार्यों में नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए या नहीं, इस पर अक्सर विचार-विमर्श होता है. नीले रंग के कपड़ों का धार्मिक महत्व भी है और यह रंग विशेष ग्रह और देवता को समर्पित है. ज्यादातर शनिदेव के अशुभ प्रभाव को शांत करने के लिए नीला रंग पहना जाता है. भगवान शिव का भी आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नीले रंग का उपयोग किया जाता है.

नीले रंग का चुनाव करते समय यह ध्यान रखें कि यह रंग शांति और संतुलन का प्रतीक है, इसे पहनने से मानसिक शांति और स्थिरता मिलती है. विशेष रूप से, शनिवार और सोमवार को नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. यह भी कहा जाता है कि नीला रंग पहनने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

















