Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 28 January 2026 : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास है. Bharat.one से बात करते हुए हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज आपकी राशि में खास योग है. विवाद खत्म होंगे. जीवन में नई ऊर्जा आएगी. रुका हुआ प्रोजेक्ट या डील पूरी होगी. पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं. दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी. रिश्ते सुधरेंगे. चंद्रमा बौद्धिक क्षमता को मजबूत करेंगे. सिंगल जातकों को किसी शादी या समारोह में जीवन साथी मिल सकता है.
Aaj Ka Mithun Rashifal 28 January 2026/हरिद्वार. मिथुन राशि के लिए बुधवार का दिन बेहद ही शानदार और अच्छे प्रभाव लेकर आया है. आज आपकी राशि में खास योग बन रहे हैं. बीते दिनों से चल रहे विवाद आज खत्म होंगे और जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज आपकी कुंडली में लाभ के योग हैं. कार्यों में चल रही समस्याएं आज खत्म होंगी और कार्यक्षेत्र में रुका हुआ प्रोजेक्ट या डील पूरी होगी. प्रेम संबंधों में आज शादी की बात करना बेहद ही खास रहेगा. दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी.
प्रेम संबंधों में आएगी गहराई
मिलेगा फंसा पैसा वापस
मिथुन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में आज का दिन उन्नति और आर्थिक लाभ वाला रहेगा. आज चंद्रमा मिथुन राशि के लग्न भाव पर गोचर कर रहे हैं. गुरु बृहस्पति की युति होने से बनते हुए कामों में सफलता मिलेगी. किसी डील में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं. कन्फ्यूजन की स्थिति समाप्त होगी. जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें अपने सीनियर से शाबाशी मिलेगी. आय में बढ़ोतरी या प्रमोशन के शुभ संकेत मिल सकते हैं. चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी. उन्नति से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
आज के उपाय
मिथुन राशि के लिए करियर में आज का दिन काफी अच्छा और अनुकूल रहने वाला है. आज चंद्रमा आपकी बौद्धिक क्षमता को मजबूत करेंगे. असमंजस वाले काम में भी सफलता मिलेगी. नौकरी की तलाश पूरी होगी. जिन जातकों का आज इंटरव्यू होना है, वे भगवान गणेश को मीठा भोग लगाएं. भगवान गणेश के 12 नामों का जाप और बुध ग्रह के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें, विशेष लाभ मिलेगा. छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. छात्र एकाग्रता से अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे. कठिन विषयों में अच्छी समझ बनेगी. किसी खास परिचित का पूर्ण सहयोग मिलेगा. कठिन प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों का चंद्रमा और गुरु बृहस्पति दिन बनाएंगे.
नोट : सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-28-january-today-gemini-horoscope-in-hindi-love-career-business-local18-10113838.html

















