Last Updated:
Bastar-waterfall : तीरथगढ़ के कांगेर वाइब रिसॉर्ट में पर्यटकों को बस्तरिया व्यंजन, आरामदायक कमरे और स्थानीय युवाओं द्वारा संचालित रेस्टोरेंट की सुविधा मिल रही है. पर्यटन से रोजगार भी बढ़ा है.
बस्तर : बस्तर में कई जलप्रपात हैं, जिनमें से एक तीरथगढ़ . यहां छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों से भी पर्यटक प्रकृति की वादियों का आनंद लेने पहुंचते हैं. यह कांगेर वैली में स्थित है. बहुत से पर्यटक तीरथगढ़ में रुकने की इच्छा रखते थे, लेकिन पहले यहां रुकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी. अब यहां आने वाले पर्यटकों के लिए रुकने की सुविधा के रूप में कांगेर वाइब रिसॉर्ट खुल गया है.
पर्यटकों को बस्तरिया व्यंजनों का स्वाद
यहां पर्यटकों को किफायती दरों पर सुविधायुक्त कमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसके अलावा यहां एक रेस्टोरेंट भी है, जिसका संचालन बस्तर की पर्यटन समिति के सदस्य कर रहे हैं. यहां पर्यटकों को बस्तरिया व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा. प्रसिद्ध लाल चींटी की चटनी, बस्तर का आमट, केउ कांदा की चटनी, चाउर भाजा जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं.
Bharat.one ने कांगेर वाइब में मैनेजमेंट का काम देख रही तनु सेठिया ने बताया कि वह यहां मैनेजमेंट का काम देखती हैं. यहां वे लोग खाना बनाने से लेकर गेस्ट अटेंड करने तक का काम करते हैं. बस्तर की पारंपरिक सब्जी आमट, चपड़ा चटनी, केउ कांदा की चटनी, देसी मुर्गा और बस्तर का चाउर भाजा उपलब्ध कराया जाता है. यहां आने पर बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों के लिए ऑर्डर करना होता है.
लंच और डिनर दोनों की सुविधा उपलब्ध
इसके अलावा यहां रुकने के लिए तीन कमरे हैं, जिनमें एक कमरे में दो लोगों की कैपेसिटी है. जहां पर्यटक रात में रुक सकते हैं. यहां रूम में पंखा, गीजर सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. पर्यटक यहां आकर आराम से स्टे करते हैं. पर्यटकों के लिए यहां लंच और डिनर दोनों की सुविधा उपलब्ध रहती है.यह रेस्टोरेंट तीरथगढ़ के युवाओं द्वारा ही संचालित किया जा रहा है. इसे खुले हुए तीन महीने हो चुके हैं. अभी यहां ठीक-ठाक ऑर्डर आ रहे हैं. धीरे-धीरे लोगों को इसकी जानकारी मिल रही है और लोग यहां आकर रुक भी रहे हैं.
उन्होंने बताया कि वह 12वीं के बाद टूरिज्म से जुड़ीं और 5 साल काम करने के बाद अब इस रेस्टोरेंट में काम कर रही हैं. यहां काम करने से उन्हें लोगों से मिलना और उनसे बातचीत करना सीखने को मिल रहा है. पर्यटन से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है.आप रुकने के लिए इस नंबर 7999887047 पर संपर्क कर सकते है.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-bastar-waterfall-february-travel-lal-cheenti-chutney-chaur-bhaja-local18-ws-l-10115740.html

















